रात में सोने से पहले पिएं इन 5 बीजों का पानी, तेजी से पिघल जाएगा बेली फैट

Belly Fat Kam Karne Ka Tareeka- कुछ मसालों और हेल्दी सीड्स का पानी रात में पीकर सोने से बेली फैट या निकली हुई तोंद को कम करने में मदद हो सकती है।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : June 2, 2025 10:51 AM IST

1/6

बेली फैट घटाने के लिए पिएं ये हर्बल ड्रिंक्स

Healthy seeds water for belly fat reduction- बिजी और भागदौड़भरी जिंदगी में लोग ना तो अपनी डाइट का ख्याल रख पाते हैं और ना ही फिटनेस का। इसका नतीजा यह होता है शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है, बेली फैट दिखायी देने लगता है और आपका पूरा शरीर थुलथुला-सा हो जाता है। मोटापे के साथ शरीर में कई तरह की बीमारियों का भी रिस्क बढ़ जाता है और आप कमजोर, थके हुए और सुस्त भी नजर आने लगते हैं। ऐसे में खुद को स्लिम, फिट और एनर्जेटिक रखने के लिए जहां एक्सरसाइज, डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनानी होगी वहीं, आपको कुछ घरेलू नुस्खों से भी आपको मदद मिल सकती है। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही नुस्खों के बारे में जो आसानी से घर पर तैयार हो जाते हैं। बस पानी में कुछ बीज कुछ घंटे भिगोकर रखकर अगले दिन आप इन्हें पी सकते हैं। रात में सोने से पहले आप ये हर्बल ड्रिंक्स पी सकते हैं।

2/6

सौंफ का पानी

डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ाने के साथ-साथ सौंफ का पानी पीने से बेली फैट कम करने और पीसीओएस जैसी बीमारियों के लक्षणों से भी आराम दिलाता है। रात में सोने से पहले सौंफ का पानी पिएं।  Also Read - Weight Loss Drinks: जानिए वजन घटाने वाली 10 Miracle drinks के बारे में

3/6

मेथी का पानी

आयुर्वेद में मेथी को मोटापा कम करने वाली औषधी कहा जाता है। आप रात में सोने से पहले मेथी का पानी पी सकते हैं। यह आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और बढ़ा हुआ पेट कम होने लगते हें। एक गिलास पानी में 2 चम्मच मेथी के दाने 6-8 घंटे के लिए भिगोकर रखें, फिर, इसे रात में सोने से पहले उबालकर पिएं।

4/6

हल्दी का पानी

हल्की का पाउडर पानी में घोलकर उबाल लें। फिर, इस पानी को पिएं। आप कच्ची हल्दी को कूटकर उसका पानी भी उबाल सकते हैं। यह ड्रिंक एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है औऱ वेट लॉस में भी मदद करता है। इस तरह बेली फैट कम करने के लिहाज से यह ड्रिंक काफी फायदेमंद है। Also Read - रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए पिएं सौंफ की चाय, सेहत को होंगे ये 3 बड़े लाभ

5/6

जीरा पानी

रात में सोमे से पहले जीरा का पानी पीने से भी बेली फैट कम करने में मदद होती है। जीरा में डाइटरी फाइबर के अलावा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद होती है।

6/6

अदरक का पानी

अदरक का पानी पीने से एसिडिटी की समस्या कम होती है। साथ ही पेट फूटने जैसी परेशानियों से भी आराम मिलता है। अदरक का पानी पीने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है जो वेट लॉस में मदद करता है। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - Weight Loss Drink: वजन भी कम करती है नींबू वाली चाय, पेट की चर्बी घटाने के लिए इस समय करें सेवन