जहरीली हवा ने बढ़ायी सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं, आराम के लिए पिएं ये 4 तरह की चाय

हवा में प्रदूषण बढ़ने से आपको एलर्जिक रिएक्शन्स हो सकते हैं। इससे सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: November 27, 2024, 8:10 PM

जहरीली हवा ने बढ़ायी सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं, आराम के लिए पिएं ये 4 तरह की चाय photo icon1/6

वायु प्रदूषण से बढ़ीं सर्दी-खांसी और एलर्जिस

Healthy teas for combating air pollution: इन दिनों आप जिससे भी मिलेंगे उसे कोई ना कोई हेल्थ प्रॉब्लम होगी ही और इसकी वजह है मौसम में हो रहा बदलाव और तेजी से बढ़ने वाला वायु प्रदूषण। दिवाली के बाद और सर्दियों के मौसम की शुरूआत होते ही हवा में स्मॉग, धुआं और पोलेन जैसे प्रदूषण तैरने लगे और इन सबका असर हमारी हेल्थ पर भी पड़ने लगा। प्रदूषित हवा में सांस लेने से आपके फेफड़ों और श्वसन मार्ग को भी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा लोगों को सर्दी-जुकाम, थ्रोट इंफेक्शन, माइग्रेन और गला खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

जहरीली हवा ने बढ़ायी सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं, आराम के लिए पिएं ये 4 तरह की चाय photo icon2/6

चाय पीकर कम होंगी ये तकलीफें

वायु प्रदूषण की वजह से होनेवाली इन समस्याओं से आराम पाने के लिए आप अगर कुछ आसान और असरदार नुस्खों की तलाश में हैं तो आप केवल अपनी चाय में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। अपनी रोज की चाय की जगह आप कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स से तैयार चाय पी सकते हैं जो आपको एलर्जिक रिएक्शन्स और सीजनल हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम मिल सकता है। आइए जानिए कौन-सी हर्बल चाय पीने से आपको सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।  Also Read - World Stroke Day 2025: क्या आपको पता है आपके दिमाग को भी नुकसान पहुंचा रहा है प्रदूषण, बढ़ रहा स्ट्रोक का खतरा

जहरीली हवा ने बढ़ायी सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं, आराम के लिए पिएं ये 4 तरह की चाय photo icon3/6

नीलगिरी की चाय

एलर्जी और सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों से आराम पाने के लिए आप नीलगिरी की चाय भी पी सकते हैं। इससे, आपको तेजी से आराम मिलता है। यह रेस्पिरेटरी सिस्टम से जुड़ी समस्याएं भी कम करता है।

जहरीली हवा ने बढ़ायी सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं, आराम के लिए पिएं ये 4 तरह की चाय photo icon4/6

मिंट टी

ठंड से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम पाने के लिए आप मिंट टी पी सकते हैं। रोज की चाय में पुदीने के कुछ पत्ते मिलाएं और इसे अच्छी तरह उबालकर पीएं। इससे आपको सुस्ती, थकान, सिरदर्द और गले की खराश से भी आराम मिलेगा।  Also Read - वायु प्रदूषण से कौन-कौन सी हार्ट डिजीज होती हैं? जानिए शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके

जहरीली हवा ने बढ़ायी सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं, आराम के लिए पिएं ये 4 तरह की चाय photo icon5/6

मुलेठी की चाय

गले में दर्द, सूजन और गले की खिचखिच को दूर करने के लिए आप मुलेठी की चाय पी सकते हैं। इससे सर्दियों में शरीर को ठंड से बचाने में भी सहायता होती है।

जहरीली हवा ने बढ़ायी सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं, आराम के लिए पिएं ये 4 तरह की चाय photo icon6/6

अदरक वाली चाय

दूध-चीनी वाली चाय में अगर थोड़ी-सी अदरक भी मिला लें तो इससे चाय के गुण और असर बढ़ सकते हैं। खराब एयर क्वालिटी की वजह से होनेवाली समस्याओं से आराम पाने के लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं। अदरक में जिंजरोल होता है जो श्वसन मार्ग से जुड़ी समस्याएं कम करता है और सूजन से भी आराम दिला सकता है।  Also Read - केवल फेफड़े ही नहीं स्किन को भी नुकसान पहुंचाती है खराब हवा, वायु प्रदूषण के डैमेज से यूं बचाएं अपनी स्किन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source