बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए गर्मियों में खाली पेट पिएं ये 5 ड्रिंक्स, नसों की भी होगी अंदर से सफाई

Bad cholesterol ko saaf karne ke upay: नसों में छुपे बैठे बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने के लिए गर्मियों में कुछ चीजों का सेवन बहुत कारगर साबित हो सकता है। यहां पढ़ें उन्हीं नुस्खों के बारे में, जो गंदे कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती हैं।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : May 1, 2025 12:44 PM IST

1/7

बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए पिएं ये जूसेस

अनार के रस में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. ओट्स ड्रिंक: ओट्स में बीटा-ग्लूकेन होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है. सोया मिल्क: सोया मिल्क में संतृप्त वसा कम होती है और यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रबंधित करने में मदद कर सकता है.

2/7

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण क्या हैं?

आमतौर पर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर किसी तरह का कोई लक्षण आसानी से नहीं दिखायी देता। इसीलिए, लोगों को अपने शरीर में होनेवाले बदलावों पर ध्यान देना चाहिए। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आमतौर पर चेस्ट पेन बढ़ने, पैरों में दर्द और रैशेज जैसी समस्याएं होती हैं। वहीं, मोटापा बढ़ने और बहुत अधिक पसीना आने जैसे लक्षण भी दिखायी दे सकते हैं।  Also Read - Colon Cancer: आजकल खाए जाने वाले ये फूड्स जो बढ़ा रहे कोलन कैंसर का खतरा, लेकिन खूब खा रहे लोग

3/7

अनार का जूस

नसों में चिपके बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने के लिए अनार का जूस (Pomegranate juice for bad cholesterol cleaning) पीना काफी फायदेमंद होता है। अनार के फल में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा सबसे अधिक होती है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद (Anar Juice se bad cholesterol kam karne ka tarike) करता है। आप अनारों का ताजा जूस बनाकर पी सकते हैं।

4/7

अदरक वाला नींबू पानी

नींबू पानी में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर पीने से भी शरीर में जमा एलडीएल या बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का काम करता है।  Also Read - क्या झड़ चुके बाल दोबारा उग सकते हैं? जानिए कारण, प्रकार और इलाज

5/7

टमाटर का रस

टमाटरों में लाइकोपीन पाया जाता है। लाइकोपीन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का काम करता है।

6/7

बीटरूट और गाजर का जूस

गाजर में डाइटरी फाइबर पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को सोखने का काम करता है। चुकंदर की सब्जी में नाइट्रेट होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।  Also Read - No Smoking Day: स्मोकिंग छोड़ना हो रहा है मुश्किल? एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स से करें इसे आसान

7/7

आंवला जूस

आंवले का जूस पीने से भी बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद होती है। आप खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।