मानसून में यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए उपाय, सुबह खाली पेट पिएं यह पानी, दर्द से भी मिलेगा आराम

मौसम बदलने के साथ शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाने का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए आप ये हर्बल ड्रिंक पी सकते हैं।

Written by Sadhna Tiwari | Published : July 26, 2025 8:14 AM IST

1/6

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाने के बाद क्या होता है?

How to control uric acid in monsoon- यूरिक एसिड एक प्रकार का वेस्ट प्रॉडक्ट है जो शरीर मे ही बनता है। यह वेस्ट प्रॉडक्ट शरीर में जब अधिक मात्रा में बनने लगे तो यह धीरे-धीरे जमने लगता है। यह क्रिस्टिल्स का आकार लेने लगते हैं। कांच के चूरे की तरह ये क्रिस्टल्स शरीर के जॉइंट्स में जमा होने लगता है। इससे जॉइंट्स में तेज दर्द और सूजन जैसी परेशानियां महसूस हो सकती हैं। इसके अलावा शरीर में यूरिक एसिड लेवल बढ़ने से किडनी से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। इसीलिए, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना और बढ़ने से रोकना स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है।

2/6

यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण क्या हैं?

पंजों में सूजन और दर्द, पांव के जॉइंट्स के आसपास की स्किन लाल होना, बहुत अधिक प्यास लगना, किडनी स्टोन्स और बुखार आने जैसी समस्याएं यूरिक एसिड लेवल बढ़ने के महत्वपूर्ण लक्षण हैं।  Also Read - यूरिक एसिड बढ़ने पर कौन से डॉक्टर को दिखाना चाहिए? जानें इस बीमारी के इलाज का प्रोसेस

3/6

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम कैसे करें?

2 चम्मच अदरक का पेस्ट या कद्दूकस किया हुआ अदरक लें। इसे एक गिलास पानी में मिक्स करें। पानी में आधा चम्मच अजवाइन के बीज भी मिला दें।

4/6

अजवाइन और अदरक का पानी कैसे तैयार करें?

सारी चीजों को लगभग 10-12 मिनट तक उबालने दें। जब मिश्रण अच्छी तरह पक जाए और उबलकर आधा रह जाए तब आप इसे आंच से उतार लें।  Also Read - यूरिक एसिड में खाएं ये धारीदार सब्जी, एक ही झटके में जोड़ों से चूरचूरकर Uric Acid हो जाएगा बाहर

5/6

अदरक-अजवाइन का पानी कब पिएं?

सुबह खाली पेट अदरक-अजवाइन का यह पानी पीने की सलाह दी जाती है। अगर आप खाली पेट यह ड्रिंक नहीं पी रहे हैं तो नाश्ता करने से 30-45 मिनट पहले ही यह पानी पी लें।

6/6

यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल रखने के अन्य उपाय

अधिक से अधिक मात्रा में पानी पिएं, हल्की-फुल्की एरक्सरसाइज करें, ऐसी सब्जियों और अनाजों का सेवन कम करें जिनमें प्यूरीन की मात्रा अधिक हो। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को तोड़कर बाहर निकाल फेंकेगी ये स्वादिष्ट चटनी, दर्द और सूजन से भी मिलेगा आराम