गर्मियों में सुबह उठते ही पी लें इन बीजों का पानी, बढ़ा हुआ यूरिक एसिड हो जाएगा मिनटों में साफ

Ajwain se uric acid kam karne ke upay- आपके शरीर में यूरिक एसिड का लेवल कम करने के लिए अजवाइन का सेवन किन तरीकों से करना चाहिए, पढ़ें यहां।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : May 13, 2025 12:00 PM IST

1/6

अजवाइन से यूं कम होगा यूरिक एसिड

Ajwain for controlling uric acid level: अजवाइन के बीज किचन में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले मसालों में से एक है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इन बीजों का सेवन करने से आपकी यूरिक एसिड की समस्या को कम करने में भी मदद होती है। गर्मियों में जब शरीर में यूरिक एसिड लेवल बढ़ जाता है तब अजवाइन का सेवन करने से आपको आराम मिल सकता है। आइए जानते हैं कि यूरिक लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए किस तरह अजवाइन का सेवन किया जा सकता है।

2/6

हाई यूरिक एसिड को कैसे कम करता है अजवाइन

अजवाइन के बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इन बीजों का सेवन करने से हाई यूरिक एसिड को कम करने में आसानी होती है। साथ ही अजवाइन में सूजन कम करने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये तत्व जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या को कम करते हैं हाई यूरिक एसिड के लेवल को भी कम रखते हैं।  Also Read - रात को सोते समय अजवाइन का पानी पीने से क्या होता है? इन 5 परेशानियों के लिए है फायदेमंद

3/6

यूरिक एसिड बढ़ने के कारण

बता दें कि शरीर में यूरिक एसिड का स्तर प्युरीन (Purine) नामक तत्व की वजह से बढ़ता है जो कि खाने-पीने की कुछ चीजों में पाया जाता है। जब आप इन फूड्स का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं या आपकी किडनियां जब प्यूरीन को फिल्टर नहीं कर पातीं, तब यह यूरिक एसिड हाथों-पैरों के जॉइंट्स में जमा होने लगता है। धीरे-धीरे यूरिक एसिड चीनी के टुकड़ों जैसा आकार ले लेता है। इन्हीं क्रिस्टल्स (Uric acid crystals) की वजह से जॉइंट्स सूजन बढ़ती है, जिससे यूरिक एसिड के मरीजों को दर्द और असुविधा महसूस होती है।

4/6

यूरिक एसिड कम करेगा अजवाइन का पानी

सुबह उठने के बाद अजवाइन का पानी पीने से (Ajwain ka pani peene ke fayde) आपके शरीर में यूरिक एसिड का स्तर कम करने में सहायता होती है। अजवाइन का पानी बनाने के लिए रातभर एक कप पानी में चम्मचभर अजवाइन के बीज भिगोकर रखें। फिर, अगले दिन इस पानी को छानकर पिएं।  Also Read - गर्मियों में खाली पेट अजवाइन का पानी पीने के 7 फायदे

TRENDING NOW

5/6

अजवाइन की हर्बल टी

एक गिलास पानी में 2 चम्मच अजवाइन के बीज और एक चम्मच अदरक का पेस्ट (Ginger paste) मिलाएं। इसे अच्छी तरह उबालें और फिर छानकर पी लें।

6/6

अजवाइन का पानी पीने के फायदे

जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है उनके लिए अजवाइन का पानी पीना लाभकारी है। इसी तरह अजवाइन का पानी पीने से जॉइंट पेन और आर्थराइटिस के लक्षणों से भी आराम मिलता है।  Also Read - सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने के 8 फायदे