रात में गर्म पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ
Drinking hot water in night benefits: हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रहने के लिए दिन में 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी बताया जाता है। वहीं, हेल्दी रहने के लिए दिन भर में पानी पीने से जुड़े कुछ नियमों के पालन की भी सलाह दी जाती है। जैसे सुबह उठने के बाद कितना पानी पीना चाहिए और रात में सोने से कितनी पहले पानी पीना ठीक होता है, आदि। आमतौर पर देखा जाता है कि लोग रात में ठंडा या सादा पानी पीना पसंद करते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को ही इस बात की जानकारी है कि सोने से पहले गर्म पानी पीने से कुछ कमाल के फायदे (sone se pahle garam pani peene ke fayde) हो सकते हैं।
