Amrood ki pattiyon ke fayde: इन 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम दिलाती हैं अमरूद की पत्तियां, ये है सेवन का सही तरीका

अमरूद की पत्तियों से तैयार नुस्खे कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत दिला सकते हैं।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : February 18, 2024 7:31 AM IST

1/6

इन प्रॉब्लम्स से आराम दिलाएंगे अमरूद के पत्ते

Guava Leave Benefits for health:अमरूद के पोषक तत्वों और इसके गुणों के बारे में आपने अक्सर सुना ही होगा। वहीं, अमरूद के पेड़ की पत्तियों में भी बहुत से गुण होते हैं जो आपकी हेल्थ को बहुत अधिक फायदे पहुंच सकते हैं। अमरूद की पत्तियों में एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। अमरूद की पत्तियों से तैयार नुस्खे कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत दिला सकते हैं। यहां पढ़ें अमरूद की पत्तियों के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में। (Health benefits of Guava Leave in Hindi)

2/6

दांत दर्द

दांत के दर्द और तकलीफों में आराम पाने के लिए अमरूद की कुछ पत्तियां चबाएं। इसी तरह दर्द से आराम पाने के लिए अमरूद की पत्तियों को उबालकर इस पानी से गरारे कर सकते हैं। अमरूद की पत्तियों की चाय भी दांत दर्द से राहत दिलाती है।  Also Read - मिठाइयों पर लगा चांदी का वर्क क्या सेहत के लिए है सुरक्षित? जानें, क्या कहते हैं डॉक्टर

3/6

माउथ अल्सर

मुंह के छालों से आराम पाने के लिए भी अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल करें। अमरूद की पत्तियों का काढ़ा बनाए और उसे पीएं। कुछ दिनों में छाले कम हो जाएंगे।

4/6

उल्टी

मतली और उल्टी की समस्या होने पर अमरूद की पत्तियों का काढ़ा जल्द आराम दिला सकता है। दिन में 2-3 बार इस काढ़े को पीने से उल्टी की समस्या कम होती है।  Also Read - खाने के बाद नींद क्यों आती है? डॉ. रोहित साने से समझें शुगर स्पाइक का सच

5/6

अस्थमा से मिलती है राहत

दमा या अस्थमा के मरीजों को खांसी और सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए अमरूद की पत्तियों से मदद मिल सकती है। इन पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं जो अस्थमा के लक्षणों से आराम दिलाते हैं।

6/6

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल

कुछ स्टडीज में पाया गया कि अमरूद खाने और अमरूद की पत्तियां का सेवन करने से डायबिटीज मरीजों को ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद होती है।  Also Read - पैनिक अटैक के दौरान खुद को कैसे संभालें? साइकोलॉजिस्ट से जानें