ज़ाइंट पेन से राहत पाने के घरेलू उपाय
Home Remedies For Arthritis, अर्थराइटिस की परेशानी में घुटनों में तेज़ दर्द (Joint Pain) होता है जो लोगों के लिए असहनीय हो जाता है। उठते-बैठते या चलते समय उठने वाले इस दर्द को बर्दाश्त कर पाना लोगों के लिए और भी मुश्किल हो जाता है। आमतौर पर घुटनों में होने वाले इस दर्द से राहत पाने के लिए लोग पेन किलर खा लेते हैं। लेकिन, यह तरीका स्थायी रूप से आपकी समस्या का कोई समाधान नहीं है। इसी तरह जोडों के दर्द की यह समस्या कुछ लोगों को सर्दी के मौसम में हर साल महसूस होती है। ऐसे लोगों को अपनी डाइट और कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इस समस्या से राहत मिल सकती है। यहां पढ़ें जोडों के दर्द से राहत दिलाने वाले ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में। (Home remedies For Arthritis In Hindi. )