शुगर कंट्रोल करने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Diabetes In Hindi
डायबिटीज से पीड़ित लोगों को हेल्दी खाने की सलाह दी जाती है। जिससे वजन को कंट्रोल करने, हाई ब्लडप्रेशर और ब्लड में वसा के स्तर जैसे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने खतरे को कंट्रोल करने और ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ज्यादा कैलोरी और फैट के कारण आपका ब्लड शुगर बढ़ जाता है। अगर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल नहीं किया गया तो, यह हाइपरग्लाइसीमिया जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। जिससे जानलेवा बीमारियां भी हो सकती हैं। हालांकि डायबिटीज कंट्रोल करने के कुछ घरेलू उपाय भी मौजूद हैं। एक स्मार्ट डाइट के ऑप्शन के साथ-साथ खाने के पैटर्न को बदलने से आप अपने ब्लड शुगर के लेवल को हेल्दी पॉइंट तक रख सकते हैं। डायबिटीज से जुड़े कई घरेलू उपाय हैं। जिनकी मदद से ब्लड शुगर को स्वाभाविक रूप से कंट्रोल हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कुछ सरल और आसन से घरेलू उपायों के बारे में।
