Piles में गुलकंद खाने से दर्द में मिलेगा आराम!
What to eat in piles : पाइल्स यानि बवासीर (Piles in hindi) एक ऐसी बीमारी है, जिसमें रोगी का बैठना, चलना और फिरना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसा नहीं है कि बवासीर ठीक नहीं होती लेकिन आपके लिए ये परेशानी वाले दिन काटना बड़ा मुश्किल हो सकता है। बवासीर दो प्रकार की होती है खूनी और बादी। इन दोनों ही स्थितियों में व्यक्ति का हाल बुरा हो जाता है। बहुत से लोग बवासीर के लिए ऑपरेशन कराते हैं तो कुछ लोग आयुर्वेदिक तरीके से इस परेशानी को दूर करने के लिए डॉक्टरों के पास चक्कर लगाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके कुछ चीजों का सेवन मात्र आपको पाइल्स के दर्द से आराम दिला सकता है। जी हां, हम आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, जो पाइल्स में आपको आराम पहुंचा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ गुलकंद खरीद (gulkand in piles in hindi) लेना है और उसे इन 5 तरीकों से इस्तेमाल कर आप अपने दर्द को कम कर सकते हैं।