इन 5 चीजों में से एक सेवन, नार्मल हो जाएगा आपका पेट
Home remedies for bloating : अक्सर कुछ भी गलत तरह का खाना खाने से आपका हाजमा (Indigestion remedies in hindi) बिगड़ जाता होगा और जब बात शादियों के सीजन या फिर घर में किसी पार्टी की हो तो ये समस्या और भी ज्यादा आम हो जाती है। सर्दी के दिनों में अक्सर लोगों को तला-भुना खाने में बड़ा मजा आता है लेकिन आपकी ये गलती आपको पेट से जुड़ी कई परेशानियों का शिकार बनाने का काम करती है। गलत तरीके के फूड्स का सेवन आपको पेट फूलने जैसी परेशानी का शिकार बना सकता है, जो आगे चलकर आपके लिए एसिडिटी और दूसरी दिक्कतों को जन्म देता है। अगर आप भी पेट फूलने की परेशानी का शिकार हैं या फिर कुछ खराब खा कर पेट फूलने (Home remedies for bloating) की परेशानी का शिकार हो गए हैं तो ये घरेलू नुस्खे अभी आजमा कर देखें, जो आपको आराम पहुंचाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं पेट फूलने की परेशानी से बचने के उपाय।