hamburger icon
A
Read in English

शरीर में छिपी इन 5 बीमारियों को दूर करती है अंकुरित मेथी, जानिए किस रोग में है सबसे ज्यादा फायदेमंद

क्या आप अंकुरित मेथी के फायदे (Fenugreek Sprouts Benefits) जानते हैं? दरअसल, अंकुरित मेथी के बीज मेथी के पत्तों और दानों से ज्यादा फायदेमंद होते हैं आइये जानते हैं अंकुरित मेथी के दाने के फायदे क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated: November 21, 2022, 5:46 PM

शरीर में छिपी इन 5 बीमारियों को दूर करती है अंकुरित मेथी, जानिए किस रोग में है सबसे ज्यादा फायदेमंद photo icon1/7

अंकुरित मेथी खाने के फायदे - Ankurit Methi Khane Ke Fayde

मेथी के पत्ते, मेथी के बीज और अंकुरित मेथी यह सभी चिकित्सकीय प्रयोग और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले गुणों के तौर पर जाने जाते हैं। मेथी हर तरीके से फायदेमंद (Benefits Of Methi) है, लेकिन आज हम इस लेख में अंकुरित मेथी दाने के फायदों (Sprouted Fenugreek Seeds Benefits) के बारे में बात करेंगे। अंकुरित मेथी दाने बनाने के लिए उन्हें रात भर पानी में भिगोना पड़ता है, और जब मेथी अंकुरित हो जाते हैं तो निश्चित रूप से उनके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। आमतौर पर मेथी के दानों में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक के अलावा विटामिन बी, सी और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि मेथी के दाने कई रोगों को दूर करने में भी मदद करते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं अंकुरित मेथी के दाने खाने के फायदे क्या हैं।

शरीर में छिपी इन 5 बीमारियों को दूर करती है अंकुरित मेथी, जानिए किस रोग में है सबसे ज्यादा फायदेमंद photo icon2/7

शुगर में अंकुरित मेथी के फायदे - Sprouted Fenugreek For Diabetes

शुगर पेशेंट के लिए अंकुरित मेथी के दाने आश्चर्यजनक रूप से फायदा पहुंचाते हैं। मेथी हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करने की क्षमता रखते हैं। मेथी के दाने इंसुलिन का उत्पादन करने में भी मदद करते हैं क्योंकि यह अमीनो एसिड का उत्कृष्ट स्रोत है। अब सवाल ये उठता है कि शुगर होने पर मेथी दाना कैसे खाएं? दरअसल आपको मेथी दाने रातभर पानी में भिगोकर रखना है, और फिर एक-दो दिन उसे अंकुरित होने का इंतजार करना है। उसके बाद ही खाएं।  Also Read - Endometriosis Expaliner: एंडोमेट्रियोसिस क्या है? पीरियड्स का दर्द कब बन जाता है बीमारी का संकेत, जानें लक्षण

शरीर में छिपी इन 5 बीमारियों को दूर करती है अंकुरित मेथी, जानिए किस रोग में है सबसे ज्यादा फायदेमंद photo icon3/7

हृदय स्वास्थ्य के लिए खाएं अंकुरित मेथी के बीज - Sprouted Fenugreek For Heart Health

मेथी के दाने हृदय स्वास्थ्य के लिए भी जाने जाते हैं। एक शोध में यह पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से अंकुरित मेथी के दानों का सेवन करते हैं उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है और हार्ट अटैक होने की संभावना कम होती है। अंकुरित मेथी के दाने ट्राइग्लिसराइड को भी कंट्रोल करता है, जो हृदय रोगों का मुख्य कारण होता है। 

शरीर में छिपी इन 5 बीमारियों को दूर करती है अंकुरित मेथी, जानिए किस रोग में है सबसे ज्यादा फायदेमंद photo icon5/7

वजन कम करने के लिए अंकुरित मेथी - Sprouted Fenugreek For Weight Loss

अंकुरित मेथी के बीज में पॉलिसेकेराइड पाया जाता है, जिसे गैलेक्टोमेनन के तौर पर जाना जाता है। मेथी में पाए जाने वाले तत्व आपको बार बार भूख लगने से बचाते हैं। जिसके कारण आप कम खाते हैं और वजन नियंत्रित रहता है। इसमें 75% घुलनशील फाइबर भी होता है जो आपको भरा रखता है। 

शरीर में छिपी इन 5 बीमारियों को दूर करती है अंकुरित मेथी, जानिए किस रोग में है सबसे ज्यादा फायदेमंद photo icon6/7

बालों का झड़ना कम करते हैं अंकुरित मेथी के बीज - Sprouted Fenugreek For Hair Loss

अंकुरित मेथी का बीज खाने से बालों के झड़ने की समस्या कम होती है क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जोकि फ्री रेडिकल से लड़ता है। मेथी बालों को जड़ से पोषण देता है और फॉलिकल्स की समस्याओं को बेहद प्रभावी ढंग से ठीक करता है। यह बालों को घना बनाने में भी मदद करता है। अंकुरित मेथी के दाने में प्रोटीन और निकोटीनिक नाम का अम्ल पाया जाता है जो बालों के लिए बहुत उपयोगी है। Also Read - क्या लंबे समय तक ईयरबड्स लगाने से सुनने की क्षमता कम हो सकती है?

शरीर में छिपी इन 5 बीमारियों को दूर करती है अंकुरित मेथी, जानिए किस रोग में है सबसे ज्यादा फायदेमंद photo icon7/7

घर पर अंकुरित मेथी बनाने के तरीके - How To Sprout Fenugreek Seeds At Home

अंकुरित मेथी बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप मेथी को अच्छी तरह से धो लीजिए। उसके बाद उसे 24 घंटे के लिए साफ पानी में भिगो दीजिए। अगले दिन दोबारा उसे धोकर साफ पानी में फिर से 24 घंटे के लिए भीगा दें। जब मेथी पानी सोख ले तो उसे पानी से छान लीजिए। आप इस पानी को भी खाली पेट पी सकते हैं। इसके बाद उसे कॉटन के कपड़े में रखकर छोड़ दें अगले दिन मेथी स्प्राउट्स बनकर तैयार हो जाएगा।