हाई ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के उपाय
डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना बहुत आवश्यक होता है क्योंकि अनियंत्रित ब्लड शुगर कई तरह की गंभीर समस्याओं से जुड़ा हुआ है। स्वस्थ खानपान और अच्छी लाइफ स्टाइल टाइप टू डायबिटीज के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही कुछ घरेलू आयुर्वेदिक औषधियां भी हैं जिनके माध्यम से आप अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित रख सकते हैं। यह घरेलू औषधियां कई स्वास्थ्य लाभों से युक्त होती हैं। यहां हम आपको डायबिटीज को मैनेज करने के लिए कुछ उपाय बता रहे हैं।
