ब्लड प्रेशर कम करने वाले फूड
ब्लड प्रेशर लेवल का बढ़ जाना स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है और अगर यह एक बार बढ़ने लगता है तो यह बढ़ता ही जाता है और इसको कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो सकता है। जब ब्लड प्रेशर लेवल ज्यादा बढ़ जाता है और बढ़ता ही रहता है तो इसे हाइपरटेंशन कहा जाता है। यह स्थिति आपके हृदय के लिए काफी हानिकारक हो सकती है इसलिए पहले से ही इसे कंट्रोल करना काफी आवश्यक हो जाता है। ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना होगा। इसके लिए आपको योग और एक्सरसाइज के साथ-साथ आप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं खा रहे इस चीज का भी ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं हाइपरटेंशन कम करने वाले खाद्य पदार्थ के बारे में...