2 पेड़ों की पत्तियां ब्लड शुगर को कर सकती हैं कंट्रोल!
Leaves for diabetes in hindi : शरीर में ब्लड शुगर का बढ़ना डायबिटीज रोग का संकेत है और ये स्थिति आपके खान-पान से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है, जो कई बीमारियों की वजह बनती है। अंधापन, हार्ट अटैक और तो और पैरों तक के काटने की नौबत आ जाती है। डायबिटीज रोगियों को हमेशा अपनी डाइट को हेल्दी रखने की सलाह दी जाती है लेकिन ऐसा क्या किया जाए कि आपका ब्लड शुगर न बढ़े ये सवाल हर किसी के मन में खटकता है। अक्सर ब्लड शुगर का बढ़ना और कम होना दोनों ही स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक माना जाता है। इसलिए हमें ऐसी चीजों का सेवन करने की जरूरत है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखें। आइए जानते हैं ऐसी 2 पत्तियों (Leaves for diabetes in hindi) के बारे में जो आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में प्रभावी है।