कोलेस्ट्रॉल के लिए घर की सब्जियां (Homegrown Vegetables For Cholesterol)
Home grown vegetables for cholesterol: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना बिल्कुल भी अच्छा संकेत नहीं है और यह हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां होने का संकेत भी देता है। कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को अपनी डाइट से लेकर बॉडी एक्टिविटी आदि सभी बातों का ध्यान रखना पड़ता है और साथ ही साथ बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए नियमित रूप से दवाएं भी लेनी पड़ती है। लेकिन फिर भी कई बार इस बीमारी को कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन फिर भी कई ऐसी चीजें हैं, जिनपर न तो आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत होती है और ये आपके बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी प्रभावी रूप से काम करता है। इस लेख में हम आपको घर पर उगाई जाने वाली कुछ ऐसी ही सब्जियों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इन खास तरह की सब्जियों के बारे में।