सावन महीने में जन्मी हिंदू लड़कियां महादेव की भक्त होती हैं?
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सावन का पवित्र महीना महादेव के साथ उनके भक्तों के लिए बहुत प्रिय होता है। इस महीने में लोग खूब भक्ति से महादेव की पूजा अर्चना करते है, ताकि प्रभु उनकी सभी इच्छाओं को पूरा करें। साथ ही इस पावन महीने में जन्मी बच्चियों की बात करें तो उनमें महादेव की भक्ति का रंग कुछ ज्यादा ही गहरा होता है। सावन के महीने में जन्मी लड़कियां शिव भक्त के रूप में भी जानी जाती है, जो उनके स्वभाव और भक्ति को दर्शाता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे नाम बताने वाले हैं जो सावन यानी कि जुलाई में जन्मी आपकी बेटी और उसके स्वभाव पर खूब जचेंगे। आइए जानते हैं सावन के महीने में जन्मी लड़कियों के सुंदर नाम और अर्थ।