किस रोटी में कितनी कैलोरी
आज के समय में वेट लॉस करना या उसकी चाह रखना हर दूसरे व्यक्ति का लक्ष्य बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे में आप सबसे बड़ी गलती कहा करते हैं? रोजमर्रा के खाने में, खासकर रोटी के चुनाव में। बहुत से लोगों की तरह आप भी सोचती होंगी कि सभी रोटियां एक जैसी होती हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। अलग-अलग अनाज से बनी रोटियों की कैलोरी, पोषण और फाइबर की मात्रा अलग होती है, जिसका आपके शरीर पर भी अलग-अलग ढंग से प्रभाव पड़ता है। ऐसे में यदि अगर आप सही रोटी का चुनाव करें, तो बिना भूखे रहे भी आसानी से वजन कम कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन से आटे की रोटी में कितनी कैलोरी होती है और कौन सी रोटी वेट लॉस के लिए बेहतरीन हो सकती है।
