प्रोटीन की कमी दूर करेंगे ये सीड्स
शरीर को फिट और तंदुरुस्त रखने के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। प्रोटीन सिर्फ मसल्स बनाने के काम नहीं आता। ये हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है और साथ ही त्वचा और बालों को हेल्दी और चमकदार रखने में भी मदद करता है। अगर शरीर में प्रोटीन कम हो जाए तो सबसे पहले मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं। दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होती है। इसके अलावा बाल झड़ने लगते हैं और त्वचा बेजान हो जाती है।इसलिए ये जरूरी है कि हम अपनी डाइट में रोजाना पर्याप्त प्रोटीन लें। अगर आपको लगता है कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है, तो घबराइए मत। इसे पूरा करने का एक आसान तरीका है - सीड्स। जयपुर की महात्मा गांधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत कहती हैं कि चिकन, पनीर के अलावा कुछ सीड्स भी प्रचुर मात्रा में प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे।