कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर के इन 5 हिस्सों में होता है तेज दर्द, इन आसान तरीकों से करें दर्द को तुरंत कंट्रोल

Home remedies to reduce cholesterol quickly: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के नुकसान कई हैं जो कि शरीर के अलग-अलग अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे इसे कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Updated: June 3, 2022, 10:13 AM

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर के इन 5 हिस्सों में होता है तेज दर्द, इन आसान तरीकों से करें दर्द को तुरंत कंट्रोल photo icon1/6

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण हैं शरीर के ये 5 दर्द- 5 Types Of Pain Cause By High Cholesterol In Hindi

कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ है जो आपके खून और आपकी कोशिकाओं में पाया जाता है। आपका लिवर आपके शरीर में अधिकांश कोलेस्ट्रॉल बनाता है। बाकी आपके द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों से आता है। कोलेस्ट्रॉल आपके खून में लिपोप्रोटीन नामक पैकेट के रूप में बहता है। लेकिन जब यही बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है तो, शरीर में कुछ समस्याएं पैदा करने लगता है। ऐसे में कोलेस्ट्रोल बढ़ने से शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द होने लगता है। हालांकि, आप इस दर्द से निजात (home remedies to reduce cholesterol quickly) भी पा सकते हैं। वो कैसे आइए जानते हैं।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर के इन 5 हिस्सों में होता है तेज दर्द, इन आसान तरीकों से करें दर्द को तुरंत कंट्रोल photo icon2/6

1. पीठ के निचले हिस्से में दर्द-Can High Cholesterol Cause Back Pain?

यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में प्रकाशित अध्ययन ने सीरम लिपिड (जो कि कोलेस्ट्रॉल के रूप में जमा होता है) और पीठ के निचले हिस्से में दर्द के बीच संबंध बताया है। इस शोध में बताया गया है कम घनत्व (Low density) वाले लिपोप्रोटीन पीठ के निचले हिस्से में दर्द पैदा करते हैं। ऐसे में आपको इस तरह के दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और अपने डॉक्टर से बात करना चाहिए। हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खे इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। जैसे कि लिपोप्रोटीन जो कि बैड कोलेस्ट्रॉल का कारण बनते हैं, इन्हें कम करने में अजवाइन और नींबू के पानी मदद कर सकता है। इनके एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं।  Also Read - बार-बार थकान व कमजोरी का कारण हो सकती है प्रोटीन की कमी, जानें कैसे बढ़ाए Protein Intake

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर के इन 5 हिस्सों में होता है तेज दर्द, इन आसान तरीकों से करें दर्द को तुरंत कंट्रोल photo icon3/6

2. बाजू में दर्द-Can High Cholesterol Cause Pain In Arms?

कोलेस्ट्रॉल का जमा होना पैरों और हाथों की ब्लड वेसेल्स को प्रभावित करते हैं और इनके काम काज में समस्या पैदा करते हैं। ऐसे में जब कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ने लगता है तो यह हाथों और खास कर कि बाजू में तेज दर्द का कारण बन सकता है। ऐसे में आपको बार-बार झुनझुनी हो सकती है और हाथों के सो जाने का एहसास हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको खाने में ट्रांस फैट को कम करना चाहिए। उसके बाद डॉक्टर के पास जा कर लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाएं। साथ ही आप कुछ घरेलू नुस्खे को भी आजमा सकते हैं जैसे कि सुबह सबसे पहले पानी में धनिया के बीज उबाल कर और इसे छान कर पिएं। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल में तेजी से कमी आने लगती है और धीमे-धीमे लिपिड कंट्रोल होने लगता है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर के इन 5 हिस्सों में होता है तेज दर्द, इन आसान तरीकों से करें दर्द को तुरंत कंट्रोल photo icon4/6

3. पैरों में दर्द-Can High Cholesterol Cause Leg Pain?

हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर वाले अधिकांश लोग निचले अंगों जैसे कि पैरों में जलन और दर्द की शिकायत करते हैं। ऐसे में पैर के किसी भी हिस्से जैसे जांघों या जांघ से भी निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। दर्द मुख्य रूप से तब महसूस होता है जब व्यक्ति पैदल चलता है या सोता है। यहां तक ​​कि कई बार थोड़ी दूरी के लिए भी चलने पर पैरों में दर्द हो सकता है। ऐसे में इस संकेत को नजरअंदाज ना करें और पहले डॉक्टर को दिखाएं। उसके बाद एक घरेलू उपाय के रूप में हल्दी का सेवन करें। हल्दी आपकी धमनियों में जमा प्लाक को कम करने में मदद करती है। साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकती है। इसलिए बेहतर परिणाम के लिए आप सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध पिएं या सुबह सबसे पहले हल्दी को उबाल कर उसका पानी पिएं।  Also Read - प्रेग्नेंसी में नाइट शिफ्ट जॉब करना कितना है सुरक्षित? बता रहे हैं डॉक्टर

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर के इन 5 हिस्सों में होता है तेज दर्द, इन आसान तरीकों से करें दर्द को तुरंत कंट्रोल photo icon5/6

4. जबड़ों में दर्द-can High Cholesterol Cause Jaw Pain

जब आपके जबड़ों में दर्द होने लगे और ये लगातार हर कुछ दिनों में हो तो ये हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं। दरअसल, ये इस बात का संकेत है कि आपके आर्टरी में कोलेस्ट्रॉल जमा हो गया है, जो कि जबड़ों के ब्लड सर्कुलेशन को नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में पहले तो इसीजी करवाएं और साथ में ही लिपिड प्रोफाइल टेस्टिंग के लिए जाएं। इसके अलावा अपनी डाइट को कंट्रोल करते हुए इसमें आंवला या फिर आंवला जूस शामिल करें। दरअसल, आंवले का विटामिन सी खराब कोलेस्ट्ऱॉल को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण जबड़ों को भी हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर के इन 5 हिस्सों में होता है तेज दर्द, इन आसान तरीकों से करें दर्द को तुरंत कंट्रोल photo icon6/6

5.सीने में दर्द-High Cholesterol Can Cause Chest Pain

सीने में दर्द कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सबसे आसान संकेत है। अगर आपको रह-रह कर सीने में दर्द हो तो आप समझ जाएं कि धमनियों में प्लॉक या कोलेस्ट्रॉल जमा हो रहा है जो कि ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित कर रहा है। दरअसल, जब ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है तो ये दिल पर जोर डालता है और सीने में दर्द का कारण बनता है। ऐसे में इसे गैस और एक आम लक्षण समझ कर नजरअंदाज ना करें और पहले डॉक्टर को दिखाएं। उसके बाद अपनी डाइट में एक हेल्दी चीज जोड़े जो कि कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के साथ दिल के लिए भी फायदेमंद है। जैसे कि अलसी के बीज। अलसी के बीजों को आपर सीधे खा सकते हैं या इन्हें पीसकर पाउडर बना कर दूध के साथ ले सकते हैं। अलसी आपकी धमनियों (आर्टरी) में कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोक सकती है और उनमें सूजन को भी कम कर सकती है। इससे जब धमनियां हेल्दी रहती हैं, तो ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और हार्ट हेल्दी रहता है। Also Read - मेनोपॉज में क्यों परेशान करता है बवासीर, जानें इसका पाचन-तंत्र में क्या असर पड़ता है

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source