शुगर बढ़ने पर स्किन पर दिन-रात कभी भी नजर आ सकते हैं ये संकेत, दिखते ही पहुंचे डॉक्टर के पास

High Blood Sugar Symptoms in Skin : शरीर में ब्लड शुगर का स्तर काफी ज्यादा हाई होने पर स्किन पर कई तरह के संकेत दिख सकते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated: May 13, 2024, 5:06 PM

शुगर बढ़ने पर स्किन पर दिन-रात कभी भी नजर आ सकते हैं ये संकेत, दिखते ही पहुंचे डॉक्टर के पास photo icon1/6

शुगर बढ़ने पर स्किन पर दिखते हैं ये लक्षण

High Blood Sugar Symptoms in Skin : शरीर में शुगर का स्तर बढ़ने पर डर्मोपैथी होने का खतरा रहता है। यह डायबिटीज में होने वाली स्किन डिजीज है, जिसकी वजह से शरीर के कई हिस्सों में छोटे-छोटे, गोलाकार घाव नजर आते हैं। यह आमतौर पर पिंडलियों (पैरों का ऊपरी हिस्सा), चेहरे, पैरों इत्यादि पर नजर आते हैं। स्किन पर दिखने वाले इन निशानों को लंबे समय तक इग्नोर न करें। यह स्किन की परेशानी को बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं डायबिटीज में शुगर लेवल बढ़ने पर स्किन के आसपास दिखने वाले लक्षण कौन से हैं?

शुगर बढ़ने पर स्किन पर दिन-रात कभी भी नजर आ सकते हैं ये संकेत, दिखते ही पहुंचे डॉक्टर के पास photo icon2/6

पिंडली पर छोट-छोटे घाव के निशान

शरीर में शुगर का लेवल बढ़ने पर पैरों के ऊपरी वाले हिस्से की स्किन पर छोटे-छोटे काले और भूरे रंग के घाव नजर आते हैं। अगर आपको इस तरह के संकेत दिख रहे हैं, तो यह डर्मोपैथी का हो सकता है। इस तरह के संकेतों को लंबे समय तक इग्नोर न करें। यह आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है।  Also Read - 40 साल की उम्र में शुगर कितना होना चाहिए?

शुगर बढ़ने पर स्किन पर दिन-रात कभी भी नजर आ सकते हैं ये संकेत, दिखते ही पहुंचे डॉक्टर के पास photo icon3/6

खुले घाव और जख्म

शरीर में शुगर का स्तर काफी ज्यादा हाई होने पर आपके स्किन पर जख्म और घाव नजजर आते हैं। यह घाव जल्दी से ठीक नहीं होते हैं। अगर आपकी स्किन पर घाव बन रहा है, तो ऐसे में एक बार अपने एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि आपकी स्थिति में सुधार किया जा सके।

शुगर बढ़ने पर स्किन पर दिन-रात कभी भी नजर आ सकते हैं ये संकेत, दिखते ही पहुंचे डॉक्टर के पास photo icon4/6

छोटे-छोटे दाने निकलना

स्किन पर बिना कारण छोटे-छोटे दाने निकलना ब्लड शुगर हाई होने की ओर इशारा करते हैं। अगर आपको ऐसे संकेत मिल रहे हैं, तो एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि आपकी स्थिति में सुधार किया जा सके।  Also Read - क्या है Diabetes Distress जो शरीर और मन को थका देता है: डॉ. नीरज कुमार

शुगर बढ़ने पर स्किन पर दिन-रात कभी भी नजर आ सकते हैं ये संकेत, दिखते ही पहुंचे डॉक्टर के पास photo icon5/6

स्किन पर बैंगनी रंग के निशान

स्किन पर बैंगनी, लाल, भूरा या फिर पीले रंग का निशान दिखने पर इसे इग्नोर करने से बचें। इस तरह का संकेत गंभीर हो सकते हैं। अगर आप ऐसे संकेतों को लंबे समय तक इग्नोर करते हैं, तो यह गंभीर हो सकता है।

शुगर बढ़ने पर स्किन पर दिन-रात कभी भी नजर आ सकते हैं ये संकेत, दिखते ही पहुंचे डॉक्टर के पास photo icon6/6

फंगल इन्फेक्शन

बार-बार फंगल इन्फेक्शन की परेशानी होना भी डायबिटीज का संकेत हो सकते हैं। यह आपकी स्किन पर खुजली का कारण बन सकते हैं। इसे लंबे समय तक इग्नोर करने से बचें।  Also Read - ब्लड शुगर बढ़ने पर सबसे पहले क्या होता है? जानें इसके लक्षण और कैसे करें Blood Sugar कम

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source