घर के कलेश और ऑफिस के प्रेशर ने दिमाग खराब कर दिया है? ये 5 तरीके तुरंत करेंगे Positive

कई बार इंसान घर के कलेश और ऑफिस के प्रेशर के बीच में ऐसा फंस जाता है कि उसकी मेंटल हेल्थ बुरी तरह से खराब हो जाती है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही तरीके बता रहे हैं जो आपको पॉजिटिव रहने में मदद करेंगे।

Written by Kishori Mishra | Updated : August 20, 2024 8:01 AM IST

1/6

स्ट्रेस दूर करने के 5 उपाय

भाग दौड़ भरी जिन्दगी में स्ट्रेस एक आम समस्या बनती जा रही है। आम भाषा में कहें तो तनाव वर्तमान परिस्थितियों में परिवर्तन के प्रति शारीरिक और मानसिक प्रतिक्रिया है। आजकल घर से लेकर ऑफिस तक भारी काम का दबाव रहता है। इसके अलावा जब हम अपने से ताकतवर इंसान से पंगा लेते हैं या कुछ ऐसा जो चाह कर भी नहीं कर पाते हैं तो यह भी चिंता कारण बन सकता है। इसके लिए आप को अस्पताल के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। अपनी दिनचर्या और खानपान में कुछ बदलाव करके इससे निजात पा सकते हैं। इस लेख में हम आप को स्ट्रेस कम करने के लिए पांच प्रमुख घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

2/6

स्ट्रेस दूर करता है मेडिटेशन

शरीर के साथ-साथ दिमांग भी थकता है। इसके लिए मेडिटेशन बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। व्यस्त दिनचर्या से रोज कम से कम पांच मिनट का समय निकालकर मेडिटेशन अवश्य करें। नियमित रूप से मेडिटेशन करने से तनाव कम होने के साथ-साथ रात में अच्छी नींद भी आती है।  Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

3/6

गहरी सांस लेकर हों रिलेक्स

जब परिस्थितियां हमारे अनुरूप नहीं चल रही होती हैं, तो ऐसी स्थिति तनाव का कारण बन सकती हैं। जिसकी वजह से बेचैनी बढ़ जाती है। आने वाले खतरे को लेकर तंत्रिका तंत्र सक्रिय रहता है, जिससे रात को नींद न आने की समस्या भी हो सकती है। इसके लिए आप को अस्पताल के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। बस आप को गहरी लंबी सांस लेनी है। जब कभी आप को अधिक स्ट्रेस होने लगे तो लंबी गहरी सांस लेना शुरू कर दें। पांच से दस मिनट में ही आप को इसके फायदे दिखने लग जाएंगे।

4/6

व्यायाम और पौष्टिक आहार है जरूरी

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमांग का वास होता है, ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज और पैष्टिक आहार जरूरी है। कुछ विटामिन्स जैसे- विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ई और सी तनाव को कम करने में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि नियमित एक्सरसाइज के साथ-साथ अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान दें।  Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

5/6

सोशल मीडिया से दूरी बनाएं

वर्तमान में सोशल मीडिया स्ट्रेस का मुख्य कारण बनता जा रहा है। इस लिए जरूरी है कि सोशल मीडिया से जितना हो सके दूरी बनाएं। आप जितना समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं, उस समय को दोस्तों के साथ कहीं मनपसंद जगह घुमने में बिता सकते हैं। इससे दिमांग स्वस्थ रखने के साथ साथ अपने सोशल नेटवर्किंग को भी रख सकते हैं। इसके साथ ही सोने से पहले सोशल मीडिया चलाने की आदत बिल्कुल खत्म कर दें। क्योकि इससे नींद आने में समस्या हो सकती है। सोने से पहले आप कोई अच्छी कीताब पढ़ सकते हैं, इससे ज्ञान बढ़ने के साथ-साथ नींद भी अच्छी आएगी।

6/6

लोगों से जुड़ें और खुश रहें

तनाव को कम करने का सबसे बेहतरी उपाय अच्छे लोगों से जुड़ना और उनसे मनपसंद बाते करना हो सकता है। इसके लिए आप अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए जा सकते हैं। या किसी चैरिटी संस्था के साथ जुड़कर लोगों की भलाई का काम कर सकते हैं। इससे ऐसे रिश्ते विकसित हो सकते हैं, जो मुश्किल में आप की मदद कर सकते हैं। Also Read - चांदी के गिलास का पानी होता है बेहद फायदेमंद, रोज पीने से दूर हो जाएंगी ये 4 समस्याएं