पेट को ठंडा रखने के लिए जूड़ी-बूटियां
Herbs for Stomach: गर्मियों में हम सभी को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें सबसे आम है, पेट में गर्मी बढ़ जाना। पाचन क्रिया का ठीक से काम न करना, पाचन क्रिया में गड़बड़ी, मसालेदार भोजन खाना और शरीर में पानी की कमी आदि कारणों की वजह से पेट में गर्मी बढ़ सकती है। इसके अलावा, जिन लोगों की पित्त प्रकृति होती है, उनके पेट में गर्मी बढ़ सकती है और पेट में जलन महसूस हो सकती है। अगर आपको भी गर्मी में पेट में एसिडिटी होती है या जलन का अनुभव होता है, तो अपनी डाइट में ठंडी तासीर की चीजों को जरूर शामिल करें। आइए, जानते हैं कि पेट को ठंडा रखने के लिए कौन-सी जड़ी बूटियां खाएं(Pet ko Thanda Rakhne ke Liye Jadi Buti)?