आयुर्वेद में कब्ज का इलाज कैसे होता है?
कब्ज आजकल की एक बेहद आम समस्या बन गई है। हर दूसरा व्यक्ति कब्ज की समस्या से जूझ रहा है। किसी को सुबह आसानी से पेट साफ नहीं होता, तो किसी को पेट साफ करने में ज्यादा समय लगता है। लंबे समय तक कब्ज बने रहने से बवासीर समेत कई रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। वैसे तो कब्ज कई कारणों से हो सकता है। फाइबर की कमी, तनाव, शारीरिक रूप से सक्रिय न होना आदि कब्ज के मुख्य कारण हो सकते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग कब्ज से छुटकारा पाने के लिए सिरप या दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन, अगर आप नेचुरल तरीके से कब्ज से निजात पाना चाहते हैं, तो आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं आयुर्वेद में कब्ज का इलाज कैसे होता है?