पीरियड्स का दर्द कम करने के लिए जड़ी-बूटियां
Herbs for Period Pain: महिलाएं हर महीने मासिक धर्म की वजह से होने वाले दर्द से परेशान रहती हैं। कुछ महिलाओं को दर्द कम होता है और सहन हो जाता है। लेकिन, कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान गंभीर दर्द होता है, जो असहनीय होता है। ऐसे में पीरियड्स के दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए अक्सर महिलाएं दर्दनिवारक दवाइयों का सेवन करती हैं। लेकिन, दर्दनिवारक दवाइयां लेने से किडनी पर असर पड़ता है। इससे शरीर को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आप चाहें तो पीरियड पेन को कम करने के लिए जड़ी-बूटियों का सेवन भी कर सकती हैं। आइए, Girlyveda की जनरल फिजिशियन और बीएएमएस डॉ. श्वेता यादव से जानते हैं पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए जड़ी-बूटियां-