पेशाब की जलन शांत करने वाली जड़ी-बूटियां
Burning Urination: पेशाब में जलन एक आम समस्या है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कभी-न-कभी पेशाब की जलन से परेशान होना पड़ता है। महिलाओं में पेशाब की जलन एक आम समस्या है। ज्यादातर महिलाओं को यूटीआई (यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) की वजह से पेशाब में जलन होने लगती है। वैसे तो पेशाब में होने वाली जलन की अनदेखी नहीं करनी चाहिए और डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करना चाहिए। हालांकि, पेशाब की जलन को शांत करने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। ये जड़ी-बूटियां पाचन और पेशाब संबंधी समस्याओं को दूर करने में असरदार होती हैं। तो आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं पेशाब की जलन दूर करने वाली जड़ी-बूटियों के बारे में-