स्प्रे और मच्छदानी नहीं, घर में लगाएं ये 4 प्लांट्स, मच्छरों की परेशानी से मिलेगा छुटकारा

घर में ये पौधें लगाएं जो मच्छरों को दूर रखने का काम करते हैं।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : April 25, 2024 10:13 PM IST

1/6

मच्छरों को दूर रखेंगे ये प्लांट्स

Anti Mosquito plants: मच्छरों की वजह से मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलती हैं और हर साल इन वेक्टर-बॉर्न-डिजिजेज के चलते बहुत-से लोगों की मृत्यु भी हो जाती है। मच्छरों का प्रकोप शाम होते ही बढ़ जाता है जब ये मच्छर घर के दरवाजों और खिड़कियों से घर के भीतर आ जाते हैं। घर के कोनों में ये मच्छर अपना डेरा जमा लेते हैं और घर में रहनेवाले लोगों को डंक मारकर बीमार कर देते हैं।

2/6

मच्छर भगाने के लिए घर में लगाएं ये पौधे

मच्छरों को भगाने के लिए लोग अगरबत्ती और एंटी-मॉस्किटो कॉइल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इनसे निकलनेवाला धुआं कई लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। साथ ही बच्चों और अस्थमा के मरीजों को इनकी वजह से सांस लेने में दिक्कतें हो सकती हैं। इन कमर्शियल प्रॉडक्ट्स की जगह आप घर में कुछ ऐसे पौधें लगाएं जो मच्छरों को दूर रखने (Mosquito Repellent Plants) का काम करते हैं।  Also Read - धूप में निकलते ही स्किन हो जाती है डल? स्किन एक्सपर्ट्स से जानें गर्मियों में कैसे रखें निखार को बरकरार

3/6

पुदीना

पुदीने का पौधा मच्छरों को आपके घर से दूर ही रखता है। एक स्टडी के अनुसार पुदीने में पाए जाने वाले नेचुरल ऑयल मच्छरों के खिलाफ दवा की तरह काम करता है। इसीलिए, मच्छर पुदीने के पौधे से दूर ही रहते हैं।

4/6

रोजमेरी

मच्छरों से बचने के लिए आप रोजमेरी का भी प्लांट लगा सकते हैं। रोजमेरी के पौधे और इसके फूलों से लकड़ी जैसी गंधा आती है जो मच्छरों को दूर रखती है।  Also Read - शुरू हो गई है गर्मी, इस मौसम में जरूर पिएं लस्सी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

5/6

लैवेंडर

यह सुंदर-सा पौधा कई हेल्थ प्रॉब्लम्स में घरेलू इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लैवेंडर के फूलों से आने वाली गंध मच्छरों को आपके घर से दूर रखने का काम करती है।

6/6

लेमन ग्रास

मच्छरों को घर में आने से रोकने के लिए आप लेमनग्रास का प्लांट लगा सकते हैं। इस पौधे की तेज गंध मच्छरों को पसंद नहीं आती और इसीलिए जहां भी लेमनग्रास का पौधा होता है वहां मच्छर नहीं आते।  Also Read - प्रेग्नेंसी में चिकनपॉक्स होने पर क्या होता है? जानिए मां और बच्चे पर इसका असर