English हिन्दी
Advertisement

ये 5 जड़ी-बूटियां त्वचा और बालों के लिए होती हैं फायदेमंद, इस तरह से करें इस्तेमाल

त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप इन जड़ी-बूटियों का उपयोग कर सकते हैं। ये सेहत के साथ ही, स्किन और बालों को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। आयुर्वेद में इन जड़ी-बूटियों का काफी महत्व है।

Written By Anju Rawat
Updated : August 5, 2026 5:21 PM IST

त्वचा और बालों के लिए जड़ी-बूटियां

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होती हैं। ज्यादातर लोग बालों को नमी प्रदान करने और त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, सिर्फ कुछ जड़ी-बूटियों की मदद से भी त्वचा और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां बताई गई हैं, जो बालों और त्वचा की देखभाल में मदद कर सकती हैं। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय इन प्राकृतिक उपायों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए, रामहंस चेरिटबेल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं-

1. खसखस

त्वचा और बालों के लिए आप खसखस का उपयोग कर सकते हैं। खस के बीजों की तासीर ठंडी होती है, जो त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं। यह त्वचा को शांत करता है और स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। यह उम्र बढ़ने के शुरुआती संकेतों को भी कम करने में मदद करता है। आप खस के बीज लें और इन्हें बारीक पीस लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें।

2. मुलेठी

मुलेठी जड़ी-बूटी भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा का निखार बढ़ सकता है और मुंहासों से भी छुटकारा मिल सकता है। मुलेठी में मौजूद गुण त्वचा को बैक्टीरिया से बचाने और सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं। मुलेठी पाउडर को सेंसिटिव स्किन के लिए उपयुक्त माना जाता है। यह काले धब्बों और पिग्मेंटेशन को कम करने में सहायक हो सकती है।

Advertisement

3. आंवला

आंवला सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। यह स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। आंवला पाउडर बेजान बालों में चमक लाता है और स्कैल्प की सेहत में भी सुधार कर सकता है।

4. गुड़हल

गुड़हल को बालों और त्वचा की देखभाल के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में इसका उपयोग लंबे समय तक करने से त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। यह हल्के एक्सफोलिएशन और कोलेजन प्रोडक्शन को सपोर्ट करने में मदद करता है। यह स्कैल्प को पोषण देता है और रूखापन कम करने में मदद करता है। गुड़हल बालों को मुलायम और चमकदार भी बनाता है। आप गुड़हल के फूलों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसका इस्तेमाल त्वचा-बालों पर करें।

5. एलोवेरा जेल

आयुर्वेद में एलोवेरा जेल को बेहद फायदेमंद माना जाता है। स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बताती हैं कि एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा और बालों को नमी प्रदान करते हैं। एलोवेरा जेल बालों को मुलायम-चमकदार बनाता है। साथ ही, रूखे बालों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। एलोवेरा जेल स्कैल्प हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। चेहरे या स्कैल्प पर किसी भी नई सामग्री का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।