अस्थमा रोगियों के लिए प्रभावी हो सकती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, इस तरह सेवन करने पर मिलेगा फायदा

Herbs for Asthma: अगर आप अस्थमा रोगी हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर इन जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। इनसे बलगम निकल जाएगा और अस्थमा के लक्षणों से राहत मिलेगी।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : April 27, 2026, 12:24 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Shrey Sharma

अस्थमा रोगियों के लिए प्रभावी हो सकती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, इस तरह सेवन करने पर मिलेगा फायदा photo icon1/6

अस्थमा के लिए बेस्ट जड़ी-बूटियां

क्या आपको सांस लेने में तकलीफ होती है? सीने में जकड़न या घरघराहट की आवाज आती है? अगर हां, तो ये अस्थमा के संकेत हो सकते हैं। अस्थमा के लक्षणों की अनदेखी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह समस्या गंभीर हो सकती है। अस्थमा रोगियों को प्रॉपर इलाज की जरूरत होती है। इसलिए इन लक्षणों के नजर आने पर डॉक्टर से मिले और अस्थमा की जांच कराएं। अगर अस्थमा का निदान होता है तो आप दवाइयों के साथ ही कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन भी कर सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं अस्थमा रोगियों के लिए बेस्ट जड़ी-बूटियां कौन-सी हैं?

अस्थमा रोगियों के लिए प्रभावी हो सकती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, इस तरह सेवन करने पर मिलेगा फायदा photo icon2/6

1. वासा

अस्थमा रोगियों के लिए वासा जड़ी-बूटी को बेहद प्रभावी माना जाता है। इसे अडूसा के नाम से भी जाना जाता है। यह आयुर्वेद की प्रमुख औषधियों में शामिल हैं। इसके पत्तों में पाए जाने वाले तत्व श्वसन मार्ग में जमा सारे बलगम को आसानी से बाहर निकालने में मदद करते हैं। खांसी या अस्थमा से जुड़ी परेशानियों में इस जड़ी-बूटी से बने चूर्ण या सिरप का उपयोग किया जा सकता है। इससे फेफड़ों के सूजन में भी आराम मिलेगा। Also Read - साइनस की समस्या है तो रोज सुबह करें ये 5 योगासन, मिलेगा आराम

अस्थमा रोगियों के लिए प्रभावी हो सकती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, इस तरह सेवन करने पर मिलेगा फायदा photo icon3/6

2. कंठकारी

अस्थमा रोगियों के लिए कंठकारी जड़ी-बूटी भी फायदेमंद मानी जाती है। यह जड़ी-बूटी सांस से जुड़ी समस्याओं, पुरानी खांसी और अस्थमा जैसी समस्याओं को ठीक करने में प्रभावी मानी जाती है। यह जड़ी-बूटी गले में जमा कफ को बाहर निकालने, वायुमार्ग को साफ करने और खांसी को ठीक करने में मदद करती है। यह जड़ी-बूटी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाती है।

अस्थमा रोगियों के लिए प्रभावी हो सकती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, इस तरह सेवन करने पर मिलेगा फायदा photo icon4/6

3. पिप्पली

पिप्पली एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका आयुर्वेद में कई रोगों के लिए इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। यह श्वसन संबंधी रोगों के इलाज में प्रभावी होती है। अस्थमा रोगी काढ़े के रूप में पिप्पली का सेवन कर सकते हैं। यह फेफड़ों को मजबूत बनाने, जुकाम और खांसी से राहत दिलाने में असरदार होती है। सांस से जुड़ी परेशानियों और श्वसन नलिकाओं को खोलने के लिए भी आयुर्वेद में पिप्पली का सेवन करने की सलाह दी जाती है। Also Read - सिगरेट पीने और तंबाकू खाने वाले लोगों में बढ़ता है इन 5 कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें निकोटीन की लत खतरनाक क्यों है?

अस्थमा रोगियों के लिए प्रभावी हो सकती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, इस तरह सेवन करने पर मिलेगा फायदा photo icon5/6

4. मुलेठी

आयुर्वेद में मुलेठी जड़ी-बूटी को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इस जड़ी-बूटी को अस्थमा रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अस्थमा रोगी मुलेठी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। मुलेठी का काढ़ा पीने से गले की खराश और श्वसन-तंत्र की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। मुलेठी का सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और खांसी से भी राहत मिलती है।

अस्थमा रोगियों के लिए प्रभावी हो सकती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, इस तरह सेवन करने पर मिलेगा फायदा photo icon6/6

5. शिरीष

आयुर्वेद में शिरीष जड़ी-बूटी को अस्थमा के लिए काफी प्रभावी बताया गया है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, जो श्वसन-तंत्र और फेफड़ों को मजबूती प्रदान करते हैं। यह एलर्जिक प्रतिक्रियाओं को कम करने और श्वसन-तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती है। बदलते मौसम में अस्थमा के लक्षण ट्रिगर होते हैं, इस दौरान इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। Also Read - गुजरात में बेबेसिया संक्रमण से 2 शेरों की मौत, जानें यह वायरस इंसानों में फैलता है या नहीं?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source