गर्मियों के लिए खास ड्रिंक्स
गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसके अलावा कई बार लोगों में इलेक्ट्रोलाइट की कमी भी देखी जाती है, जिसकी वदह से शरीर में अकड़न और दर्द महसूस होता है। इसके अलावा शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी के कई अन्य लक्षण भी नजर आते हैं जैसे कि शरीर में कमजोरी, आंखों से धुंधला दिखना, बार-बार चक्कर आना और होंठ सूख जाना। तो, कई बार ये इतना गंभीर हो जाता है कि इसकी वजह से गर्मियों के मौसम में लोगों में लू और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को इलेक्ट्रोलाइट की कमी को दूर करने के लिए लगातार पानी और इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर ड्रिंक्स का सेवन (Herbal drinks for summer) करना चाहिए। तो, आज हम आपको इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर ऐसे ही 5 ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो कि गर्मियों में कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।