हीमोफीलिया के छिपे हुए लक्षण क्या हैं?
हीमोफीलिया एक दुर्लभ और आनुवंशिक विकार है। इसमें शरीर में रक्त का थक्का जमने की प्रक्रिया बहुत धीमी हो जाती है या रुक ही जाती है। हीमोफीलिया आमतौर पर पुरुषों को ज्यादा प्रभावित करता है। चोट लगने पर बहुत ज्यादा खून बहना और रक्तस्त्राव न रुकना, इसके संकेत हो सकते हैं। आपको बता दें कि यह रक्त में 'क्लॉटिंग फैक्टर' (प्रोटीन) की कमी के कारण होता है। यह आमतौर पर माता-पिता से बच्चों में आता है। अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए तो स्थिति गंभीर रूप ले सकती है। हर साल 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है। आइए, आज इस मौके पर एशियन हॉस्पिटल की कंसल्टेंट-पीडिएट्रिक हेमाटोलॉजिस्ट एंड ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. आरुषि अग्रवाल से जानते हैं हीमोफीलिया के लक्षणों के बारे में-
