हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाती हैं अनजाने में हुई ये 5 चीजें, पढ़ें और भूलकर भी न करें

यूं तो हार्ट अटैक के पीछे कई कारण होते हैं लेकिन जाने-अनजाने में आप ऐसी गलतियां करते हैं तो दिल के दौरे का कारण बनती है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही 5 गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो हार्ट अटैक का कारण बनती हैं।

Written by Jitendra Gupta | Published : November 27, 2020 4:05 PM IST

1/6

Attack1

हार्ट अटैक यानी की दिल का दौरा मौजूदा वक्त में लोगों की मौत का सबसे प्रमुख कारण है। हर साल लाखों लोग दुनियाभर में हार्ट अटैक के कारण अपनी जान गंवाते हैं। यूं तो हार्ट अटैक के पीछे कई कारण होते हैं लेकिन जाने-अनजाने में आप ऐसी गलतियां करते हैं तो दिल के दौरे का कारण बनती है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही 5 गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो हार्ट अटैक का कारण बनती हैं।

2/6

Attack2

नींद की कमी: अगर आप नियमित रूप से पूरी नींद नहीं लेते हैं, तो आप खुद को बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसा करना दिल का दौरा पड़ने के जोखिम को भी बढ़ा सकता है। एक अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग आमतौर पर रात में 6 घंटे से कम सोते हैं, उनमें दिल का दौरा पड़ने की संभावना दोगुनी है। डॉक्टरों को यकीन नहीं है कि ऐसा क्यों है, लेकिन वे जानते हैं कि हार नींद आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है और सूजन को जन्म दे सकती है। दोनों में से कोई भी आपके दिल के लिए अच्छा नहीं है। Also Read - दूध पिलाने वाली मां को कौन-कौन से फल खाने चाहिए? जानिए इनके जबरदस्त फायदे

3/6

Attack3

माइग्रेन का दर्द: जिन लोगों को माइग्रेन की परेशानी होती है उन्हें आगे चलकर जीवन में दिल का दौरा पड़ने की संभावना अधिक होती है। इसके अलावा जिन्हें देखने में परेशानी, बोलने में दिक्कत, या फिर सिरदर्द होने से पहले अजीब सा महसूस होता है उन्हें दिल की समस्याएं होने की संभावना अधिक रहती है।

4/6

Attack5

वायु प्रदूषण: वायु प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर दिल के दौरे पड़ना एक आम समस्या हैं। जो लोग नियमित रूप से गंदी हवा में सांस लेते हैं, उनमें धमनियों और दिल की बीमारी होने की संभावना अधिक होती है। यातायात में बैठना विशेष रूप से खतरनाक हो सकता है, क्योंकि यह कार के धुएं से भी हो सकता है।  Also Read - kidney stone में कब पड़ती है किडनी को निकालने की जरूरत, जानें स्थिति कब बन जाती है गंभीर

5/6

Attack6

पॉजिटिव और नेगेटिव भावनाएं: गुस्सा, दुख और तनाव हृदय की समस्याओं को बढ़ाने वाले कारकों के रूप में जाना जाता है, लेकिन कभी-कभार मजेदार किस्से दिल के दौरा का कारण बन सकते हैं। यह किसी भी तरह की भावनाओं के कारण हो सकता है जैसे कि सरप्राइज पार्टी, शादी या फिर पोते का जन्म।

6/6

Attack4

ठंडा मौसम: यह हमारे संपूर्ण शरीर की कार्यप्रणाली के लिए एक झटका है। सर्दियों के महीनों में बाहर रहने के कारण आपकी धमनियां संकीर्ण हो सकती हैं, जिससे आपके दिल तक रक्त पहुंचना कठिन हो जाता है। इसके अलावा आपके शरीर को गर्म रखने के लिए आपके दिल को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। अगर आप इस बारे में चिंतित हैं, तो इस ठंडे मौसम में स्मार्ट बनें और भारी-भरकम शारीरिक गतिविधियों को सीमित करें।  Also Read - World Kidney Day: कैसे पता लगाएं किडनी में आने लगी है सूजन? जानें क्या है इसका इलाज