हार्ट फैल्योर की बिगड़ती स्थिति के संकेत और लक्षण
हार्ट फैल्योर या ह्रदय विफल होना एक ऐसी स्थिति है जब ह्रदय आवश्यकता के अनुसार खून शरीर के अंगों के लिए पंप नहीं कर पाता है। यदि ह्रदय की पंप करने की क्षमता पहले से ही कम हो तो हार्ट फैल्योर की समस्या बहुत लंबे समय से हो सकती है। विभिन्न स्थितियों के कारण भी यह तीव्र रुप से विकसित हो सकती है। निम्नलिखित संकेत और लक्षण हार्ट फैल्योर की बिगड़ती स्थिति की ओर इशारा करते हैं। हार्ट फैल्योर की बिगड़ती स्थिति के संकेत और लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट, मुंबई के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संतोष कुमार डोरा।