दिल की सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले फूड
अक्सर हम दिल के लिए हेल्दी डाइट के बारे में ही सुनते आए है कि किन-किन चीजों का सेवन करने से दिल को लाभ पहुंच सकता है लेकिन ऐसी चीजों के बारे में जानना भी उतना ही जरूरी है जो दिल के लिए हानिकारक है। वैसे तो हम सब लोग जानते है कि दिल और ओवर ऑल सेहत के लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल का पालन करना जरूरी होता है। और यह भी जानते हैं कि बाहर का जंक फूड और फास्ट फूड खाने से दिल को नुकसान पहुंचता है लेकिन फिर भी आज के समय में यह सब चीजों का सेवन बड़े पैमाने पर हो रहा है। शायद लोगों की खराब डाइट और लाइफस्टाइल ही भारत में तेजी से बढ़ रहे हृदय रोगों का कारण है। आइए जानते हैं ऐसी कौन कौन सी चीजें हैं जिनको दिल की सेहत स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको अवॉयड करनी चाहिए।