रात को सोते समय महसूस होने वाले लक्षण देते हैं हार्ट से जुड़ी बीमारियों का संकेत, बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा

Heart disease symptoms at night: नींद के दौरान भी कई ऐसे लक्षण हो सकते हैं, जो आमतौर पर हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं। इस लेख में जानें हैं, हार्ट से जुड़े कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जो हार्ट से जुड़ी बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 28, 2023, 3:04 PM

रात को सोते समय महसूस होने वाले लक्षण देते हैं हार्ट से जुड़ी बीमारियों का संकेत, बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा photo icon1/6

नींद के दौरान हार्ट डिजीज के लक्षण (Heart Disease Symptoms While In Sleep)

Heart disease at night: आजकल हार्ट से जुड़ी बीमारियों के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और इसके बढ़ते खतरे के पीछे खराब जीवनशैली और खराब डाइट भी हो सकती है। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि सिर्फ खराब लाइफस्टाइल या डाइट के कारण ही इस बीमारी का खतरा बढ़े। क्योंकि ये सभी चीजें सही होने के बावजूद भी लोगों में हार्ट अटैक या फिर हार्ट से जुड़ी बीमारियों से जुड़े मामले देखे जा सकते हैं। ऐसे में हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कई बार कम करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इसके लक्षणों की समय रहते पहचान करना इसके खतरे को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। लेकिन इसके कुछ लक्षण ऐसे समय भी देखे जा सकते हैं, जिस दौरान इसकी पहचान करना मुश्किल हो सकता है जैसे रात के समय। लेकिन हम आपको इन लक्षणों के बारे में बताकर इनकी पहचान करने में आपकी मदद कर सकते हैं। चलिए जानते हैं रात को सोते समय हार्ट हार्ट डिजीज से जुड़े कौन से लक्षण देखे जा सकते हैं।

रात को सोते समय महसूस होने वाले लक्षण देते हैं हार्ट से जुड़ी बीमारियों का संकेत, बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा photo icon2/6

1. बार-बार नींद से जागना (Sleep Problems At Night)

नींद से जुड़े कुछ लक्षण ऐसे भी होते हैं, जो हार्ट से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत दे सकते हैं। खासतौर पर जिन लोगों को पहले से ही हार्ट से जुड़ी किसी प्रकार की बीमारी है, तो उन्हें नींद से जुड़े इन लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए। रात को नींद से बार-बार जाग जाना या फिर बहुत देर से नींद आना ये दोनों ही लक्षण कई बार हार्ट से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकते हैं। Also Read - पेसमेकर कब लगाया जाता है? जानें कैसे काम करता है यह डिवाइस

रात को सोते समय महसूस होने वाले लक्षण देते हैं हार्ट से जुड़ी बीमारियों का संकेत, बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा photo icon3/6

2. दिल की धड़कन में बदलाव (Change In The Heartbeat)

जब भी हार्ट से जुड़ी कोई बीमारी होती है या फिर किसी अन्य कारण से हार्ट प्रभावित हो जाता है, जो उसके धड़कने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है। यदि आपको सोते समय महसूस हो रहा है कि आपके दिल की धड़कन प्रभावित हो रही है, तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए और एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

रात को सोते समय महसूस होने वाले लक्षण देते हैं हार्ट से जुड़ी बीमारियों का संकेत, बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा photo icon4/6

3. नींद में घबराहट (Heart Palpitations At Night)

घबराहट होने की समस्या दिल से जुड़ी हो सकती है, जिसे अंग्रेजी में हार्ट पल्पिटेशन कहा जाता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे जी घबराना या दिल घबराना भी कहा जा सकता है। जिन लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, उनके लिए नींद में घबराहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। Also Read - क्या शुगर में खा सकते हैं चुकंदर? जानें रोजाना कितनी मात्रा में खाना चाहिए

रात को सोते समय महसूस होने वाले लक्षण देते हैं हार्ट से जुड़ी बीमारियों का संकेत, बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा photo icon5/6

4. ज्यादा पसीना आना (Excessive Sweating At Night)

रात के समय ज्यादा पसीना आना भी हार्ट से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है और इसलिए इसके लक्षणों को भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। हार्ट प्रॉब्लम के कारण रात के समय पसीना आने के लक्षण आमतौर पर रात के समय ही देखे जाते हैं। जिन लोगों को पहले से ही हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है, उन्हें इसके लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

रात को सोते समय महसूस होने वाले लक्षण देते हैं हार्ट से जुड़ी बीमारियों का संकेत, बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा photo icon6/6

5. सांस लेने में दिक्कत (Difficulty In Breathing At Night)

हालांकि, नींद के दौरान सांस लेने में दिक्कत होना स्लीप एपनिया जैसी बीमारियों का संकेत हो सकता है। लेकिन स्लीप एपनिया ऐसी बीमारी है, जो हार्ट डिजीज से भी जुड़ी हो सकती है। हार्ट डिजीज और स्लीप एपनिया दोनों ही जानलेवा बीमारियां हैं और इसके लक्षण दिखते ही जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। Also Read - आम-चीकू से लेकर अदरक तक, होमियोपैथी डॉक्टर ने बताया गर्मियों में न खाएं ये फूड्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source