हार्ट ब्लॉकेज होने से 10 दिन पहले ही बदल जाता है सांस लेने का पैटर्न, इन 5 हिस्सों में भी होता है तेज दर्द

Heart me blockage hone ke lakshan | हार्ट में किसी तरह की ब्लॉकेज होने से पहले ही शरीर में कुछ लक्षण देखे जा सकते हैं, जिन्हें गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। इनमें से कुछ लक्षणों के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

Written by Mukesh Sharma | Updated : February 17, 2025 3:07 PM IST

1/6

हार्ट में ब्लॉकेज के लक्षण (Symptoms Of Heart Blockage)

Signs of minor heart blockage: हार्ट हमारे शरीर की किसी जटिल मशीन से कम नहीं है, क्योंकि इसे निरंतर बिना रुके काम करना पड़ता है। अगर हार्ट एक बार के लिए ठीक से काम न कर पाए तभी जान का खतरा बन जाता है। अगर आप हेल्दी हैं और आपको कोई जेनेटिक बीमारी नहीं है, तो हार्ट सामान्य रूप से काम करता रहता है। लेकिन अगर कोई बीमारी है, तो कई हार्ट डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है। हार्ट ब्लॉकेज भी ऐसी ही समस्या है, जो आज के समय में काफी आम होती जा रही है। हार्ट में ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक, हार्ट डिजीज व हार्ट फेलियर जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ने लगता है। हालांकि, हार्ट ब्लॉकेज होने से पहले ही शरीर में कुछ लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जैसे सांस लेने का तरीका बदल जाना। कुछ लोगों में तेजी से सांस लेना, तो कुछ में धीरे-धीरे सांस लेने जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा हार्ट ब्लॉकेज होने से लगभग 10 दिन पहले ही शरीर के इन 5 हिस्सों में दर्द जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जो इस प्रकार हैं।

2/6

1. सिर में दर्द रहना (Headache In Heart Blockage)

अगर हार्ट में किसी तरह की ब्लॉकेज हो गई है, तो ब्लड पंप कम हो जाता है और शरीर के कई अंगों को ब्लड सप्लाई कम मिलने लगती है। इस कारण से ब्रेन में ब्लड भी कम जा पाता है और सिरदर्द जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। इसलिए अगर सिरदर्द है तो यह भी हार्ट ब्लॉकेज का लक्षण हो सकता है। Also Read - 90% हार्ट ब्लॉकेज होने बावजूद भी नहीं दिखते लक्षण, इलाज में देरी के कारण बढ़ रहा जान का खतरा

3/6

2. बाएं हाथ में दर्द (Left Hand Pain In Heart Blockage)

ब्लॉकेज होने पर हार्ट ठीक से काम करना बंद कर देता है और इस कारण से हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जब हार्ट को ज्यादा जोर लगता है तो इससे हार्ट की तरफ का हिस्सा यानी बायां हिस्सा प्रभावित हो जाता है और बाएं हाथ में दर्द जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं।

4/6

3. सीने में दर्द (Chest Pain In Heart Blockage)

अगर हार्ट में किसी भी तरह की कोई समस्या है, तो सबसे पहले देखा जाने वाला लक्षण सीने का दर्द ही होता है। पूरी तरह से हार्ट ब्लॉकेज होने से पहले ही सीने में दर्द में दर्द जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। हालांकि, दर्द की गंभीरता निर्भर करती है कि ब्लॉकेज कितनी हुई है। Also Read - क्या हार्ट ब्लॉकेज की समस्या को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है? जानिए एक्सपर्ट से

5/6

4. बाएं जबड़े में दर्द (Pain In Left Jaw In Heart Blockage)

जिस प्रकार हार्ट की कार्य क्षमता प्रभावित होने पर बाएं हाथ में दर्द होने लगता है, उसी प्रकार बाईं तरफ का जबड़ा भी दर्द से प्रभावित हो सकता है। बाएं जबड़े का दर्द बाएं हाथ के दर्द के साथ हो सकता है या फिर कुछ लोगों को सिर्फ बाएं जबड़े में दर्द महसूस हो सकता है।

6/6

5. सांस लेने पर दर्द (Pain While Breathing In Heart Blockage)

अगर हार्ट में किसी तरह की ब्लॉकेज स्टार्ट हो गई है, तो उससे हल्का-हल्का सीने में दर्द शुरू हो जाता है, जो समय के साथ गंभीर होता रहता है। इसके साथ-साथ कुछ लोगों को सांस लेने पर दर्द बढ़ जाता है। खासतौर पर हार्ट ब्लॉकेज के दौरान दर्द तब बढ़ता है, जब आप गहरी सांस लेते हैं। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - घर पर हार्ट ब्लॉकेज कैसे चेक करें? एक्सपर्ट से जानें क्या हैं इसके शुरुआती लक्षण