खर्राटे मारने से हार्ट अटैक का खतरा
Heart Attack Risk: कुछ लोगों को खर्राटे मारते हुए सोने की आदत होती है और हम अक्सर उनका मजाक उड़ाते रहते हैं। लेकिन खर्राटे मारने जैसी स्थिति को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह सच है कि खर्राटे हानिकारक नहीं होते हैं और इससे खुद की नींद खराब होने व दूसरों की नींद खराब होने से ज्यादा कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन कई बार खर्राटे मारना एक जानलेवा समस्या का एक लक्षण हो सकता है, जिसे ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) कहा जाता है। बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि जिन लोगों को खर्राटे मारने की आदत है और उनकी यह कंडीशन ओएसए (OSA) से संबंधित है, तो इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।