हेल्दी लोगों में हार्ट अटैक के लक्षण (Heart Attack Symptoms In Healthy People)
हार्ट हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है और अगर आपका हार्ट ठीक से काम नहीं कर पा रहा है, तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होने का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। वैसे तो हेल्दी लाइफस्टाइल को मेंटेन करके आप अपने हार्ट को हेल्दी रखे में मदद कर सकते हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है सभी मामलों में यह सच हो। बहुत से ऐसे मामले देखे गए हैं कि हेल्दी लोगों को भी हार्ट अटैक आया है, यहां तक कि जिम में भी लोगों को हार्ट अटैक आने के मामले देखे जाते हैं। इसलिए हार्ट अटैक के मामले हेल्दी लोगों में भी देखे जा सकते हैं और इसके लक्षणों को इग्नोर करना हानिकारक हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं, कि किस कारण से हार्ट अटैक आता है और ऐसे में क्या किया जाना चाहिए।