Advertisement

सुबह इन 6 घंटों में सबसे ज्यादा होती है हार्ट अटैक आने की आशंका, पहचानें ये 6 लक्षण

Heart Attack Symptoms In The Morning: हार्ट अटैक के पहले आपका शरीर कई संकेत देता है, इन्हें समय पर पहचानना बेहद जरूरी है। इससे आप बड़े खतरे से बच सकते हैं।

Written By Atul Modi
Published : May 10, 2024 3:12 PM IST

सुबह के हार्ट अटैक के लक्षणों को पहचानें - Warning Signs of a Heart Attack in the Morning

Heart Attack Symptoms In The Morning: एक समय था जब बड़ी उम्र के लोगों को हार्ट अटैक आने के मामले ज्यादा सामने आते थे, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसके कारण जान गंवा रहे हैं। अनहेल्दी फूड, खराब लाइफस्टाइल, टेंशन, एक्सरसाइज की कमी आदि इसके कई कारण हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हार्ट अटैक के अधिकांश मामले दिन के किन समय में सबसे ज्यादा आते हैं। दरअसल, शोध बताते हैं कि सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच में हार्ट अटैक (Morning Heart Attack Symptoms) आने की आशंका सबसे ज्यादा रहती है। यह खतरा पुरुषों और महिलाओं दोनों में होता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप हार्ट अटैक के लक्षणों (Heart Attack Ke Lakshan) को समय पर पहचानें और उनके कारणों को समझें। इससे आप हार्ट अटैक आने की आशंकाओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं। दरअसल, हार्ट अटैक कभी भी अचानक नहीं आता है। इससे पहले आपको कई लक्षण नजर आते हैं, जिन्हें समय पर पहचान कर आप मौत को मात दे सकते हैं।

1. बेचैनी महसूस होना

हार्ट अटैक का पहला और गंभीर लक्षण है सीने में बेचैनी महसूस होना। अगर अचानक से आपको सीने में दर्द या जकड़न महसूस होती है तो संभल जाइए, ये हार्ट अटैक का सबसे प्रमुख लक्षण हो सकता है।

2. सांस लेने में तकलीफ

अगर सुबह के समय आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है या सांस फूल रहा है तो सावधान हो जाएं, ये गंभीर हो सकता है। अगर आप ठीक से सांस नहीं ले पा रहे हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप करवाना चाहिए।

Advertisement

3. मतली या उल्टी आना

अगर आपको सुबह उठने के साथ ही मतली, उल्टी या अपच जैसा महसूस हो रहा है तो इसका सीधा संबंध आपके हार्ट से हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार पेट संबंधी समस्याएं शुरुआती घंटों में दिल का दौरा पड़ने का संकेत भी हो सकता है।

4. कमजोरी या थकान होना

अगर आप रात की भरपूर नींद के बावजूद सुबह थकान और कमजोरी के साथ उठ रहे हैं तो अपने दिल की सेहत पर ध्यान दें। ये बेवजह की थकान कई इशारे करती है। अगर बिना किसी कारण के आप बेड से उठने में भी परेशानी महसूस कर रहे हैं तो यह सीरियस हो सकता है।

5. चक्कर आना या सिर घूमना

सुबह के समय अगर आपको बार-बार चक्कर आ रहे हैं या फिर सिर घूमने जैसा महसूस हो रहा है तो यह गंभीर स्थिति है। ये स्थिति तब होती है, जब आपका हार्ट आपके ब्रेन को पर्याप्त ब्लड सर्कुलेट नहीं मिल पाता है। यह हार्ट अटैक का एक कारण हो सकता है। इसे नजरअंदाज करने की गलती न करें।

6. बहुत ज्यादा पसीना आना

हार्ट अटैक के पहले आपका शरीर कई संकेत देता है, इन्हीं में से एक है बहुत ज्यादा पसीना आना। अगर आपको पंखा, कूलर, एयर कंडीशनर चलाने के बावजूद बहुत पसीना आ रहा है तो यह अलर्ट कॉल हो सकता है। इसे हल्के में न लें। अगर पसीना आने के साथ ही आपका सांस फूल रहा है, सीने में जकड़न हो रही है तो ये सीधे तौर पर हार्ट अटैक का इशारा है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।