हेल्दी रहने के लिए करें इन सीड्स का सेवन
Healthy Seeds For Good Health: हेल्दी इटिंग और वेट लॉस आज हर किसी की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक हैं। क्योंकि, हेल्दी इटिंग की मदद से जहां शरीर को अंदर और बाहर से स्वस्थ रखना आसान हो सकता है वहीं, हेल्दी वेट मेंटेन करने से लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से बचने में सहायता होती है और घुटनों के दर्द, थायरॉइड, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर लेवल जैसी स्थितियों को मैनेज करने में भी मदद होती है। ऐसे लोग जिन्हें बहुत अधिक सुस्ती, क्रोनिक थकान और कमजोरी महसूस होती है उन्हें भी हेल्दी और संतुलित डाइट लेने की सलाह दी जाती है। हेल्दी इटिंग के अच्छे पर्याय के तौर पर विभिन्न प्रकार के बीज या सीड्स का भी सेवन किया जाता है। विभिन्न सब्ज़ियों, फलों औऱ फूलों को बीजों को कच्चा, उबालकर, भूनकर या पीसकर उनका सेवन किया जा सकता है। यहां आप पढ़ सकते हैं ऐसे ही कुछ सीड्स के सेवन के तरीकों और उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में। (Healthy Seeds For Good Health In Hindi)
