आमिर खान को भी हुआ था डिप्रेशन, 3 साल तक लड़ी डिप्रेशन से लड़ाई, लग गयी थी यह बुरी लत

Aamir khan depression: अभिनेता आमिर खान का कहना है कि वे 3 साल तक डिप्रेशन से जूझते रहे और इसकी वजह उनका डिवॉर्स था।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : March 26, 2025 9:45 PM IST

1/6

डिवॉर्स के बाद आमिर को लगी शराब की लत

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी बेबाक राय और खुली हुई सोच के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर कई सेंसिटिव टॉपिक्स पर बात करते हुए दिखायी दे जाते हैं। वहीं, हाल ही में आमिर खान ने डिप्रेशन के टॉपिक पर बात की। लेकिन, इस बार आमिर ने अपने डिप्रेशन के बारे में बात की। जी हां, हाल ही में अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले आमिर खान ने बताया कि करीब 20 साल पहले आमिर खान को गम्भीर डिप्रेशन (Aamir khan depression) हुआ था जिसकी वजह से वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बहुत परेशान थे।

2/6

डिवॉर्स के बाद हुई बहुत तकलीफ

लगान और तारें जमीं पर जैसी फिल्मों के लिए पहचाने वाले अभिनेता आमिर खान ने बताया कि उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ उनका तलाक जब हुआ तब आमिर बहुत बुरी तरह से टूट गए थे। आमिर ने बताया कि उन्हें इस सेपरेशन से बहुत तकलीफ हुई थी। बता दें कि रीना दत्ता और आमिर खान के 2 बच्चे भी हैं। अभिनेता ज़ुनैद खान और राइटर आइरा खान आमिर और रीना के बच्चे हैं।  Also Read - एक्टर आमिर खान की बीवी किरण राव की हुई अपेंडिक्स की सर्जरी, जानें कैसी है अब तबीयत

3/6

शॉक में थे आमिर

इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि, 'जब रीना और मैं अलग हुए, तो तकरीबन 2-3 साल तक मैं शॉक में था। मैं अपने काम पर फोकस नहीं कर पा रहा था। मैं घर में अकेला रहता था और लगभग डेढ़ साल तक मैं अल्कोहल भी बहुत अधिक मात्रा में पीता रहा। जबकि मैं इससे पहले शराब नहीं पीता था'

4/6

डिप्रेशन के दौरान क्या-क्या महसूस किया आमिर ने

आमिर खान ने बताया कि,- ' डिवॉर्स के बाद मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मुंझे करना क्या है। मैं रातों में जागता रहता था और अल्कोहल भी पीता था। मैं खुद को बर्बाद करने की कोशिश में था। इस गहरे डिप्रेशन में मैंन डेढ़ साल तक रहा।'  Also Read - Junaid Khan Weight Loss: आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने घटाया पूरे 26 किलो वजन, जानिए 1 हफ्ते में कितने किलो वेट लॉस है हेल्दी

5/6

पुरुषों में डिप्रेशन के लक्षण

स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी भावनात्मक परेशानियां इन दिनों महिलाओं और पुरुषों दोनों में देखी जा रही हैं। हालांकि, मायोक्‍लिनिक के अनुसार, महिलाओं की तुलना में पुरुषों में डिप्रेशन अलग तरीके से असर छोड़ता है। इसी तरह पुरुषों में डिप्रेशन के लक्षण भी अलग होते हैं। उन्हें मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ से जुड़ी कई परेशानियां महसूस हो सकती हैं। आमतौर पर डिप्रेशन का शिकार होने के बाद पुरुषों में अकेले रहने और दोस्तों- परिवार से दूर रहना पसंद करते हैं। वहीं, उन्हें खुद को काम में व्यस्त रखना, अक्सर सिर में दर्द महसूस करना, डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी प्रॉब्लम्स और नशे की लत लगने जैसी परेशानियां भी होती हैं।

6/6

खुद को भी पहुंचा सकते हैं नुकसान

इसी तरह कई बार पुरुष डिप्रेशन की वजह से खुद को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश करते हैं। इसीलिए अगर आपको किसी में इस तरह के लक्षण दिखायी दें तो उनकी मदद करें और उन्हें डॉक्टर से मिलवाएं। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - दंगल में आमिर खान की बेटी बनी सुहानी भटनागर का निधन, 19 साल की उम्र में अभिनेत्री ने दुनिया को कहा अलविदा