Jeera-rice Tasty Healthy Rice Recipes Under 200 Calories
क्या आप जीरा राइस या प्लेन राइस खाकर बोर हो चुके हैं? हम आपको राइस की कुछ ऐसे हेल्दी और टेस्टी रेसिपी बता रहे हैं जिनमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है।
Written By: Editorial Team | Published : August 17, 2017, 11:59 AM
क्या आप जीरा राइस या प्लेन राइस खाकर बोर हो चुके हैं? हम आपको राइस की कुछ ऐसे हेल्दी और टेस्टी रेसिपी बता रहे हैं जिनमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है।
कैरट राइस- आप जीरा, सरसों, चना दाल, गाजर, हरी मिर्च, कढ़ी पत्ते डालकर राइस बना सकते हैं। यकीनन यह स्पाइसी राइस लंच बॉक्स के लिए परफेक्ट रहेंगे। एक कटोरी कैरट राइस में केवल 112 कैलोरी होती है।
पुदीना राइस- इसके लिए आपको जीरा, अदरक और लहसुन, हरी मिर्च, प्याज और पुदीना पत्ते जैसे कुछ मसाले चाहिए। पुदीना पाचन के लिए बेहतर चीज है। एक कटोरी पुदीना राइस में 75.6 कैलोरी होती है।
कॉर्न राइस- इसके लिए आपको बॉइल्ड कॉर्न चाहिए। कॉर्न को राइस के साथ मिक्स करें, नमक डालें और काली मिर्च पाउडर छिड़कें। एक कटोरी स्वीट कॉर्न फ्राइड राइस में 126 कैलोरी होती है।
टोमेटो राइस- अगर आपको टोमेटो सूप पसंद नहीं है, तो आप टोमेटो राइस ट्राई कर सकते हैं। एक कटोरी टोमेटो राइस में 11.5 कैलोरी होती है। इसे बनाने के लिए आपको टोमेटो प्यूरी, हरी मिर्च, मसाले और राइस चाहिए।
लेमन राइस- इसके लिए आपको जीरा, सरसों के बीज, चना दाल, उड़द दाल, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और नमक चाहिए। इन चीजों को पके हुए चावल में डालकर दो मिनट पकाएं और उसके बाद लेमन जूस डालें। एक कटोरी लेमन राइस से आपको 168.3 कैलोरी मिलती है।
फ्राइड राइस- इसके लिए आपको हरी प्याज, चिली सोया सॉस चाहिए। मसालों में पके हुए चावल डालकर पांच मिनट पकने दें। एक कटोरी फ्राइड राइस में 126 कैलोरी होती है।
दही चावल- अपच से पीड़ितों के लिए दही चावल बेहतर चीज है। पके हुए चावल में दही, जीरा, उड़द दाल, कढ़ी पत्ते और धनिया पत्ते डालकर मिक्स कर लें। एक कटोरी दही चावल में 138.3 कैलोरी होती है।