शाम को नाश्ते में खाएं बादाम से बने यह 3 हेल्दी स्नैक

स्नैकिंग के लिए 3 स्वस्थ बादाम रेसिपीज़

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 29, 2018, 6:25 PM

शाम को नाश्ते में खाएं बादाम से बने यह 3 हेल्दी स्नैक photo icon1/4

Almonds 1 Hindi

नट्स, खासकर बादाम हेल्दी स्नैकिंग के विकल्पों में से एक है। वे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो आपको वजन कम करने, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने, डायबिटीज़ कंट्रोल, दिल की बीमारियों का खतरे को कम करने, बालों और त्वचा को हेल्दी बनाने और अन्य तरीकों से सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। लेकिन साधारण बादाम खाने की बजाय, आप इन्हें एक बेहतरीन और झटपट तैयार होनेवाले स्नैक के रुप में भी खा सकते हैं। ध्यान से पढ़िए यह पूरी गैलरी और शेफ मनीष मेहरोत्रा से सीखें ये खास रेसिपीज़।

शाम को नाश्ते में खाएं बादाम से बने यह 3 हेल्दी स्नैक photo icon2/4

Shikanji Almond Hindi

शिकंजी बादाम: 5 मिलीलीटर ऑलिव ऑयल, नमक, काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, नींबू का रस और अदरक पाउडर मिलाएं। बादाम को पैन में पलटें और सभी मसाले इसपर छिड़कें। हल्का-सा सींक जानें पर उन्हें उतार लें। आप चाहें तो मसाले मिलाकर इन बादामों को किसी ट्रे या शीट में पलटकर 170 डिग्री सेल्सियस पर ओवन में 6 मिनट तक सेंक सकते हैं। Also Read - लंबे समय से हार्मोन बैलेंस नहीं है तो थायराइड रोगों का खतरा कैसे बढ़ जाता है?

शाम को नाश्ते में खाएं बादाम से बने यह 3 हेल्दी स्नैक photo icon3/4

Chilled Almonds Hindi

बादाम चिली रॉक्स: मक्खन के साथ एक साफ कटोरे में 1 कप डार्क चॉकलेट माइक्रोवेव ओवन में पिघलाएं। 1/3 कप में सूखी क्रैनबेरी और 1 कप बादाम फैलाएं। एक ट्रे में थोड़ा-सा तेल फैलाएं। एक चम्मच की मदद से ट्रे पर मिश्रण को बादामों के एक हिस्से पर फैलाएं, अब दूसरे हिस्से पर चम्मच से यह मिश्रण फैलाएं। इस तरह बादाम रॉक्स बन जाएंगे। सेट होने तक सेट करें।

शाम को नाश्ते में खाएं बादाम से बने यह 3 हेल्दी स्नैक photo icon4/4

Almond Snacks Hindi

इलायची बादाम: 100 ग्राम भुने हुए बादाम, 1 चम्मच मैपल सिरप, नमक, काली मिर्च, दालचीनी पाउडर, इलाइची पाउडर, डिस्केक्टेड नारियल सबकुछ साथ मिलाएं और यह लाजवाब स्नैक तैयार है। Also Read - दिनभर AC में रहने वाले लोगों में ज्यादा रहता है इन 5 बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए जरूरी कदम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source