hamburger icon
A
Read in English

नवरात्रि व्रत में पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे हाइड्रेटेड और नहीं होगी पानी की कमी

अगर आपने नवरात्रि का व्रत रखा है, तो आप इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। रोजाना इन ड्रिंक्स को पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है और कमजोरी दूर होती है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : September 23, 2025, 8:01 AM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

नवरात्रि व्रत में पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे हाइड्रेटेड और नहीं होगी पानी की कमी photo icon1/6

नवरात्रि व्रत के लिए हेल्दी ड्रिंक्स

Healthy Drinks for Navratri Vrat: कल यानी 22 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो गई है। नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस मौके पर कई लोग उपवास भी रखते हैं। कुछ लोग पहला और आखिर व्रत रखते हैं, तो कोई पूरे नौ व्रत रखते हैं। व्रत के मौके पर लोग मार्केट में मिलने वाले आलू के चिप्स आदि का सेवन करते हैं। लेकिन, इस मौके पर आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। इन ड्रिंक्स को पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। साथ ही, पानी की कमी भी दूर होती है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं नवरात्रि व्रत के लिए हेल्दी ड्रिंक्स (Navratri Vrat ke Liye Drinks)-

नवरात्रि व्रत में पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे हाइड्रेटेड और नहीं होगी पानी की कमी photo icon2/6

नारियल पानी पिएं

नवरात्रि व्रत में आपको नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। नारियल पानी में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं। अगर आप रोजाना नारियल पानी का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलेगी। नारियल का पानी पीने से बॉडी भी डिटॉक्स होती है। इस पानी को पीने से पानी की कमी भी दूर होती है।  Also Read - क्या व्रत में सिर्फ फल खाने से अचानक बढ़ सकती है शुगर? जानें कब बढ़ता है खतरा

नवरात्रि व्रत में पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे हाइड्रेटेड और नहीं होगी पानी की कमी photo icon3/6

बनाना शेक पिएं

नवरात्रि व्रत के दौरान आपको बनाना शेक भी जरूर पीना चाहिए। बनाना शेक पीने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। आप रोज सुबह नौ दिनों तक बनाना शेक का सेवन कर सकते हैं। बनाना शेक पीने से शरीर की कमजोरी और थकान दूर होती है। आप घर पर ही बनाना शेक आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आप दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स और केला ग्राइंड कर लें। इसके बाद इस शेक का सेवन करें।

नवरात्रि व्रत में पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे हाइड्रेटेड और नहीं होगी पानी की कमी photo icon4/6

दही का सेवन करें

अगर आपने नवरात्रि का व्रत रखा है, तो आप दही का सेवन भी कर सकते हैं। दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप नियमित रूप से दही का सेवन कर सकते हैं। आप लस्सी बनाकर पी सकते हैं। लस्सी पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है और शरीर की कमजोरी दूर होती है। दही पीने से थकान कम होती है और शरीर हाइड्रेट भी रहता है। इसलिए आपको नवरात्रि व्रत में दही जरूर पीना चाहिए। Also Read - नवरात्रि व्रत रखने से दूर हो सकती है गैस, अपच और कब्ज की समस्या, जानें पाचन में कैसे होता है सुधार

नवरात्रि व्रत में पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे हाइड्रेटेड और नहीं होगी पानी की कमी photo icon5/6

अनार का जूस

नवरात्रि व्रत में आपको फल जरूर खाने चाहिए। फल का सेवन करने से शरीर को एनर्जेटिक फील होता है। फल खाने से बॉडी डिटॉक्स होती है और पानी की कमी दूर होती है। फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। व्रत में फल खाने से आपको हेल्दी महसूस होगा। आप अनार का जूस भी पी सकते हैं। अनार का जूस पीने से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है।

नवरात्रि व्रत में पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे हाइड्रेटेड और नहीं होगी पानी की कमी photo icon6/6

नींबू पानी पिएं

नवरात्रि व्रत में आपको नींबू पानी भी पीना चाहिए। नींबू पानी में विटामिन सी होता है, जिससे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। लेकिन, आपको नींबू पानी में सिर्फ सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इस पानी को पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और कमजोरी दूर होती है। कई बार नवरात्रि में 9 दिनों का व्रत रखने से चक्कर आ जाते हैं। ऐसे में नींबू पानी पीना फायदेमंद होता है। Also Read - पूरे 9 दिन Navratri व्रत रखने से शरीर में क्या होता है? डॉक्टर से जानिए शरीर में दिखने वाले बदलाव