गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के आसान उपाय
Healthy fruits for dehydration in Summer: गर्मियों में रसीली और पानी से भरपूर फलों और सब्जियों का सेवन करने से शरीर को सभी प्रकार के पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं और इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। ऐसे लोग जो अपने काम के बीच बिजी रहते हैं, बहुत भागदौड़ करते हैं या उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आदत नहीं होती ऐसे लोगों के लिए फलों और सब्जियों की मदद से अतिरिक्त मात्रा में लिक्विड प्राप्त करने में मदद हो सकती है। वॉटर रिच फूड्स जैसे फल और सब्जियों की मदद से जूसेस, सूप, स्मूदीज और सलाद बनाए जा सकते हैं। जैसा कि इन दिनों मौसम में गर्मी बढ़ गयी है और ऐसे में सुस्ती, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं महसूस होती हैं। इन सभी परेशानियों का कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इन गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए कई स्वादिष्ट और फायदेमंद फ्रूट्स और सब्जियां हमारे आसपास आसानी से मिल सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें से कुछ फल बहुत कम दामों पर मिलते हैं। (Healthy fruits for dehydration in Summer In Hindi)