लिवर और किडनी को हेल्दी रखने के लिए ड्रिंक्स
Drinks for Liver Kidney: लिवर और किडनी, दोनों ही हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। आपको बता दें कि लिवर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। वहीं, किडनी रक्त को शुद्ध करती है। स्वस्थ रहने के लिए, लिवर और किडनी को हेल्दी बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, आजकल के खराब खान-पान और जीवनशैली की वजह से लोग कई तरह के लिवर और किडनी रोगों से जूझ रहे हैं। इसलिए समय-समय पर लिवर और किडनी को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। लिवर और किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कुछ ड्रिंक्स का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट इन ड्रिंक्स का सेवन करेंगे, तो लिवर और किडनी की सेहत में सुधार हो सकता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं लिवर और किडनी में सुधार करने के लिए रोज सुबह क्या पीना चाहिए (Liver Kidney ko Healthy Rakhne ke Liye Kya Pina Chahiye)?