स्कूल जाने वाले बच्चों को गर्मियों में क्या पिलाना चाहिए?
Drinks for School Kids: चिलचिलाती धूप और गर्मी का असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर बुरी तरह से पड़ता है। सुबह धूप में स्कूल जाना, तेज धूप में प्रार्थना में खड़े रहना और फिर तेज धूप में ही घर वापस आना। धूप में रहने की वजह से बच्चे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। कुछ बच्चे तो प्रेयर (प्रार्थना) के दौरान ही चक्कर खाकर गिर जाते हैं। इतना ही नहीं, कुछ बच्चों का बीपी कम हो जाता है, तो कुछ के शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इसलिए गर्मियों में आपको अपने बच्चों की डाइट का खास ख्याल जरूर रखना चाहिए। अगर आपका बच्चा भी स्कूल में बार-बार चक्कर खाकर गिर जाता है, तो उसे हाइड्रेटेड रखने के लिए लिक्विड डाइट जरूर दें। आप अपने बच्चों को इन ड्रिंक्स को पिला सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि स्कूल जाने पर बच्चों को क्या पिलाना चाहिए?