पुरानी बीमारियों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट (Healthy Breakfast For Chronic Disease)
Healthy Diet for Chronic disease: हमारी लाइफस्टाइल और हमारा खान पर हर तरीके से हमारे शरीर को प्रभावित करता है। वही सही तरीके से ली गई डाइट, उचित मात्रा में लिए गए पोषक तत्व और सही समय पर खाया हुआ भोजन हमारे मन के लिए बेहद ही जरूरी है। यह न सिर्फ हमें स्वस्थ रखता है बल्कि कई बीमारियों से बचने का काम भी करता है। सुबह का नाश्ता शरीर के लिए बेहद आवश्यक है खासकर डायबिटीज या क्रोनिक बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए।क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) का मतलब है कि आपकी किडनी क्षतिग्रस्त हो गई है और रक्त को उस तरह से फ़िल्टर नहीं कर पा रही है जिस तरह से उन्हें करना चाहिए। हमारे देश में हमेशा से ही स्वास्थ्य भोजन को ही महत्व दिया जाता था। हमारे भोजन में कभी भी ब्रेड या ओट्स शामिल नहीं था। यह सब पश्चिमी सभ्यता से आया हुआ है। दुनिया भर में भारतीय व्यंजनों के कई रूपों को हेल्दी फूड्स की श्रेणी में रखा गया है जिनका सेवन क्रॉनिक बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए खास फायदेमंद होता है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको वह पांच तरह के भारतीय व्यंजन बताने जा रहे हैं जो इन बीमारियों में उभरने में आपकी सहायता कर सकते हैं।