विटामिन बी12 की कमी से होने वाले रोग (Disease Caused By Vitamin B12 Deficiency)
हमारा शरीर एक मशीन की तरह है और इसे हेल्दी रहने व सही तरीके से काम करने के लिए बहुत सी चीजों की जरूरत पड़ती है। विटामिन व मिनरल्स आदि कई प्रकार के ऐसे पोषक तत्व हैं, जिनका शरीर में होना जरूरी है और अगर इनकी कमी होने लगती है तो न सिर्फ शरीर ठीक से काम करना बंद कर देता है साथ ही साथ कई तरह की बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। वैसे तो शरीर के लिए सभी विटामिन व मिनरल्स जरूरी होते हैं, लेकिन कुछ विटामिन अपेक्षाकृत ज्यादा जरूरी होते हैं। उनमें से एक विटामिन बी12 भी है, जिसे शरीर के लिए काफी ज्यादा जरूरी माना जाता है और शरीर में इसकी कमी होना गंभीर समस्या पैदा कर सकती है। इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाती है, तो किन बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।