क्या आपको भी है सर्दियों में घंटों तक धूप में बैठने की आदत? सावधान! ये 5 रोग होने का बढ़ सकता है खतरा

Sunlight effects on health: अगर आपको भी सर्दियों में कई घंटों तक धूप में बैठे रहने की आदत है, तो आपको ऐसे में कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। लंबे समय तक धूप में रहने से कई बीमारियां हो सकती हैं।

Written by Mukesh Sharma | Updated : January 14, 2025 8:16 PM IST

1/6

धूप से स्वास्थ्य पर असर (Effects Of Sunlight On The Body)

सर्दियों के मौसम में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें हम सालभर याद करते हैं। जब सर्दियों में खिलती हुई धूप निकलती है, तो हर किसी का मन धूप में बैठने को करता है। धूप में बैठकर जो उस समय आनंद आता है, तो वह शायद किसी और चीज में मुश्किल आ पाए। सर्दियों में जब आप धूप में बैठते हैं, तो आपको आनंद तो आता ही है साथ ही शरीर को विटामिन डी भी मिलता है। लेकिन इसके सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि नुकसान भी हो सकते हैं और ऐसा आमतौर पर तब होता है जब आप बहुत देर तक धूप में बैठते हैं। इस लेख में हम इसी बारे में आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं कि अगर आप आनंद के चक्कर में रोजाना धूप में कई घंटों तक बैठे रहते हैं, तो इससे कुछ बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

2/6

1. टैनिंग बढ़ना (Tanning Problems)

सर्दियां हों या गर्मिया धूप तो धूप ही होती है और लंबे समय तक त्वचा के साथ इसका संपर्क टैनिंग का खतरा बढ़ाता है। सूरज की हानिकार किरणों से सीधे संपर्क में आने से त्वचा प्रभावित होती है और नेचुरल निखार खराब होने लगता है। ज्यादातर देर तक धूप में रहना स्किन को नुकसान पहुंचाने लगता है। Also Read - क्या है सर्दियों में धूप लेने का सही समय?

3/6

2. स्किन कैंसर (Skin Cancer)

सर्दियों में ज्यादातर लोगों को लंबे समय तक धूप में बैठने की आदत पड़ जाती है, लेकिन बहुत ज्यादा देर तक यानी कई घंटों तक लगातार धूप में बैठना स्किन कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। यह खतरा आमतौर पर उन लोगों के लिए ज्यादा होता है, जिनके परिवार में पहले किसी को स्किन कैंसर हुआ हो।

4/6

3. झुर्रियां बढ़ना (Wrinkles Problems)

धूप वैसे तो त्वचा के लिए हेल्दी होती है, लेकिन ज्यादा देर तक त्वचा जब धूप के संपर्क में रहती है, तो सूरज की तेज किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाने लगती हैं। ज्यादा तेज धूप और लंबे समय तक संपर्क से त्वचा ढीली पड़ने लगती है और झुर्रिया आने लगती हैं। यही कारण है कि लोगों को झुर्रियों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। Also Read - Sunlight Exposure Hazards: गर्मियों में अधिक देर तक धूप में रहने के नुकसान

5/6

4. एरिथमा (Erythema Problems)

धूप में लंबे समय तक रहने से ज्यादातर त्वचा से जुड़ी समस्याएं ही होती हैं और उनमे से एक है एरिथमा है। इसमें त्वचा लाल पड़ जाती है और इसके कारण कई गंभीर समस्याएं भी होने लगती हैं। अगर आपको इस तरह के कुछ ऐसे ही लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो ज्यादा देर तक धूप में न बैठें।

6/6

5. आंखों से जुड़े रोग (Eye Related Issues)

लंबे समय से धूप में बैठे रहने से न सिर्फ त्वचा से जुड़ी समस्यएं होती हैं, बल्कि आंखों को भी नुकसान पहुंच सकता है। लंबे समय से धूप में बैठे रहने से आंखों से जुड़ी कई समस्याएं होने का खतरा बना रहता है और कई रोग हो सकते हैं। जानें इनसे जुड़ी बीमारियों के कारण। Also Read - धूप में ज्यादा देर तक रहना पड़ सकता है आपको भारी! जानें कैसे? Watch Video